Maruti Suzuki Brezza Facelift: देश की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी में शामिल मारुति सुजुकी Brezza अब नए अवतार में आने के लिए तैयार है. कंपनी कल Brezza facelift से पर्दा उटठाने वाली है. लॉन्च से पहले सामने आई तस्वीरों और वीडियो में इसके कई बड़े अपडेट का खुलासा कर दिया है. सबसे बड़ी खबर ये है कि नई ब्रेजा में पहली बार Boosterjet टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलने की पुष्टि हो गई है. इसके अलावा डिजाइन, फीचर्स और सेफ्टी में भई कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं.
लॉन्च से पहले सामने आया नया खुलासा
नई ब्रेजा फेसलिफ्ट की कुछ तस्वीरें और एक वीडियो लॉन्च से पहले सामने आए हैं. पहले लीक में सिर्फ एक्टीरियर डिजाइन और कुछ नए फीचर्स की जानकारी मिली थी, लेकिन हाल ही में सामने आए वीडियो में एसयूवी के टेलगेट पर Turbo और Boosterjet बैजिंग साफ दिखाई दी है. इससे लगभग साफ हो गया है कि Maruti Suzuki इस SUV में नया टर्बो-पेट्रोल इंजन देने जा रही है.
पहली बार मिलेगा Boosterjet टर्बो इंजन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नई ब्रेजा में Fronx वाला 1.0-लीटर Boosterjet टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया जाएगा. इसके साथ ही मौजूदा 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन का विकल्प भी जारी रहेगा. ऐसे में अब ग्राहकों को बेहतर परफॉर्मेंस और ज्यादा स्पोर्टी ड्राइविंग का विकल्प मिलेगा.
ये भी पढ़ें- E20 पेट्रोल से बढ़ी टेंशन! 10 लाख रुपये के बजट में खरीदें ये 4 दमदार डीजल कारें, माइलेज भी मिलेगा शानदार
Boosterjet इंजन पहले भी इस्तेमाल कर चुकी है कंपनी
मारुति ने लिए Boosterjet इंजन नया नहीं है. कंपनी ने पहली बार इसे 2017 में बलेनो आरएस में पेश किया था. बाद में इस मॉडल को बंद कर दिया गया. इसके बाद इस इंज को मॉडिफाई कर Fronx में इस्तेमाल किया गया. अब Brezza, Fronx के बाद इस इंजन के साथ आने वाली कंपनी की दूसरी कार होगी.
सेफ्टी फीचर्स में भी होगा बड़ा अपडेट
नई ब्रेजा के इंजन की पूरी स्पेसिफिकेशन अभी सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि इसका ट्यूनिंग Fronx जैसा ही होगा. इसके साथ नया स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलने की भी उम्मीद है. सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), हिल होल्ड असिस्ट, 360-डिग्री कैमरा, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर और फ्रंट पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं.
कितनी हो सकती है कीमत?
रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी शुरूआती कीमत करीब 8.50 लाख रुपये तक हो सकती है. वहीं भारतीय बाजार में इसका मुकाबला Tata Nexon, Hyundai Venue, Mahindra XUV 3XO, Skoda Kylaq, Kia Syros, Maruti Fronx, Toyota Taisor, Kia Sonet, Nissan Magnite और Renault Kiger जैसी कॉम्पैक्ट SUVs से होगा.
ये भी पढ़ें- Hero HF Deluxe हुई सस्ती, कंपनी ने घटाई कीमत, अब सिर्फ इतने में खरीदें शानदार माइलेज वाली बाइक
संबंधित खबरें
बदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
2 hrs agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
4 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
5 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
22 hrs agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
23 hrs agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoनई कार खरीद रहें हैं तो भूलकर भी न करें ये गलतियां!
2 days agoआज से बुक होगी Mahindra की नई CNG SUV, कीमत 10 लाख से कम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines