2026 Maruti Brezza: अगर आप नई मारुति ब्रेजा करने का प्लान कर चुका हैं तो बस इसकी कीमत और नया इंजन देखकर फैसला न करें बल्कि उसके अलग-अलग वैरिएंट्स की डिटेल्स भी समझें. इस बार कंपनी ने ब्रेजा को चार वैरिएंट में लॉन्च किया है. हर वैरिएंट में अलग फीचर्स और सुविधाएं है. ऐसे में ये समझना जरूरी है कि आपके बजट के हिसाब से इसका कौन-सा वैरिएंट आपके लिए सही रहेगा.
कितनी है शुरुआती कीमत
मारुति सुजुकी ने अपनी नई Brezza को 7.40 लाख की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है. हालांकि कंपनी ने इसके अलग-अलग वैरिएंट की कीमतों का खुलासा नहीं किया है. कंपनी ने कार को LXI, VXI, ZXI और ZXI Plus चार ट्रिम्स में लॉन्च किया है.
इन वैरिएंट्स में लॉन्च हुई नई ब्रेजा
LXI
अगर आपका बजट लिमिटेड है और आप नई Brezza लेना चाहते हैं, तो LXI एंट्री-लेवल मॉडल आपके लिए सबसे बेहतर ऑप्शन है. इसमें नया टर्बो पेट्रोल इंजन जरूरी सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं. हालांकि इसमें कई प्रीमियम फीचर्स ग्राहकों को नहीं दिए गए हैं. अगर आपकी ड्राइव लगातार लंबी होती है तो ये मॉडल आपको थोड़ा सिंपल और साधारण लग सकता है.
ये भी पढ़ें- नई Maruti Brezza खरीदने का है प्लान? तो जान लें इसमें हुए 5 बड़े बदलाव, ये हैं नए धांसू अपडेट्स
VXI
ज्यादातर खरीदारों के लिए VXI सबसे पैसा वसूल मॉडल माना जा सकता है. इसमें बेस मॉडल की तुलना में ज्यादा कम्फर्ट और टेक्नोलॉजी फीचर्स मिलने की उम्मीद है. अगर आप पहली बार SUV खरीद रहे हैं और जरूरत से ज्यादा खर्च नहीं करना चाहते है, तो VXI आपके लिए सही ऑप्शन हो सकता है.
ZXI
ज्यादा फीचर्स चाहने वालों के लिए इसका ZXI वैरिएंट मॉडल भी आपको पंसद आ सकता है. इसमें 10.1 इंच का बड़ टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वेंटिलेटेड फ्रेंट सीट्स, 64 कलर एम्बिएंट लाइटिंग, PM 2.5 एयर फिल्टर और AQI डिस्प्ले, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, वायरलेस फोन चार्जर, हेड्स-अप डिस्प्ले, सनरूफ और ARKAMYS साउंड सिस्टम जैसे कई प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं. फैमिली के साथ सफर के लिए ये बेहतर ऑप्शन है.
ZXI Plus
नई Brezza का टॉप वैरिएंट ZXI Plus है. इसमें सबसे ज्यादा प्रीमियम और एडवांस सेफ्टी फीचर्स दिए हैं. इस वैरिएंट में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, ब्लाइंड स्पॉट वार्निंग, रियर क्रॉस और हिल होल्ड असिस्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं. अगर आपका बजट ज्यादा है और आप फुली-लोडेड मॉडल चाहते हैं, तो यह सबसे बेहतर विकल्प हो सकता है.
सभी वैरिएंट में मिलेगा नया इंजन
नई ब्रेजा के सभी मॉडल में कंपनी ने नया टर्बो इंजन दिया है. इसके साथ अपग्रेडेट 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और नया ड्यूल सिलेंडर सीएनजी सेटअप भी मिलेगा. यानी इंजन के मामले में सभी मॉडल बेहतर परफॉर्मेंस देने का दावा करते हैं. हालांकि कंपनी ने अभी तक माइलेज के आधिकारिक आंकड़े जारी नहीं किए हैं.
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
9 hrs agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
11 hrs agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
14 hrs agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
16 hrs agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
16 hrs agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
1 day agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
1 day ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
2 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines