टीवीएस मोटर अपने पोर्टफोलियो को रिफ्रेश करने की तैयारी कर रही है। कंपनी Apache RTR 160 2V और RTR 180 बाइक्स को अपडेट करके नए ग्राफिक्स और कुछ नए फीचर्स के साथ बाजार में जल्द ही पेश करने की तैयारी कर रही है। ब्रांड की तरफ से इसके लिए नया टीजर भी जारी कर दिया है। Apache RTR 160 2V और Apache RTR 180 के इंजन को खास तौर पर अपडेट किया जायेगा। अगर आप भी इन दिनों बाइक्स को खरीदने की सोच रहे हैं तो यहां हम आपको इन बाइक्स के बारे में कुछ जानकारी दे रहे हैं आइये जानते हैं क्या कुछ खास और नया इसमें देखने को मिलेगा
2025 Apache RTR 160 2V और Apache RTR 180 में क्या खास?
अपडेटेड TVS Apache RTR 160 2V और Apache RTR 180 नए OBD2B उत्सर्जन मानकों का पालन करने के लिए तैयार हैं। इंजन के प्रदर्शन में काफी हद तक कोई बदलाव नहीं होने की उम्मीद है। TVS Apache RTR 160 2V में 159.7 cc, एयर कूल्ड, SOHC इंजन लगा है जो स्पोर्ट मोड में 16.04 PS और 13.85 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। रेन और अर्बन मोड में, पावर और टॉर्क आउटपुट 13.32 PS और 12.7 Nm तक कम हो जाता है।
इन दोनों बाइक्स के इंजन को ही अपडेट किया जाएगा, बाकी फीचर्स से लेकर डिजाइन और इंटीरियर में कुछ खास बदलाव देखने को नहीं मिलेंगे। लेकिन इन दोनों बाइक्स की कीमत में थोड़ा फर्क देखने को मिल सकता है। बेहतर ब्रेकिंग ले लिए TVS Apache RTR 160 2V और Apache RTR 180 में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम से लेकर EBS, BA जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।
कीमत के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। यह देखना अभी बाकी है कि अपडेटेड वर्जन की कीमतों में बढ़ोतरी होगी या नहीं। यह इन बाइक्स के साथ पेश किए गए अपडेट के प्रकार पर निर्भर करेगा। यदि अपडेट काफी हद तक कॉस्मेटिक रिफ्रेश तक सीमित हैं, तो बाइक पहले की कीमतों के साथ जारी रह सकती हैं। अभी तक, TVS Apache RTR 160 2V 1,21,420 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है। SmartXonnect वाले वेरिएंट की कीमत 1.29 लाख रुपये है। टॉप-स्पेक रेसिंग एडिशन की कीमत 1,30,520 रुपये है। इसकी तुलना में, TVS Apache RTR 180 सिंगल ‘RM Disc BT’ वेरिएंट में उपलब्ध है। इसकी कीमत 1.35 लाख रुपये है।
यह भी पढ़ें: फेस्टिव सीजन में आएगी नई Hyundai Venue, क्रेटा का मिलेगा चेहरा!
संबंधित खबरें
EV से भी महंगी Hybrid कारें! फिर ग्राहक क्यों और किस टेक्नोलॉजी के लिए खर्च कर रहे ज्यादा पैसे?
2 hrs ago5-10 लाख का बजट है तो नई कार लें या पुरानी? क्या होगा फायदे का सौदा, खरीदने से पहले जान लें पूरा हिसाब
4 hrs agoठंड में परेशान नहीं करेगी गाड़ी! सर्दियों से पहले जरूर चेक कर लें कार की ये 6 चीजें
3 days agoHonda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, 21 हजार देकर कर सकते हैं बुक, 6 अक्टूबर को होगी लॉन्च
3 days agoपेट्रोल-डीजल तो वही, फिर BS6 गाड़ी कम प्रदूषण कैसे फैलाती है? जानिए BS4 और BS6 में असली फर्क
3 days ago1 अप्रैल से पेट्रोल-डीजल ही नहीं, EV और Hybrid पर भी लागू होंगे नए CAFE-3 नियम, जानिए क्या बदलेगा
4 days agoSkoda Cars Price Hike: 1 अक्टूबर से महंगी होंगी कंपनी की सभी कारें, जानें कितना बढ़ेगा दाम
4 days agoBMW 3 Series का नया अवतार हुआ पेश, 10 मिनट चार्ज पर मिलेगी 423 km की रेंज, जानें इसमें क्या खास?
4 days agoMahindra Thar OG लेने के लिए कितनी सैलरी चाहिए? 10 लाख के लोन पर जानें EMI का पूरा हिसाब
5 days agoUpcoming Car Launch In October: अक्टूबर में कार बाजार में लगेगा मेला! ये 10 नई गाड़ियां होंगी लॉन्च, देखें पूरी लिस्ट
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines