फेस्टिव सीजन में आएगी नई Hyundai Venue, क्रेटा का मिलेगा चेहरा!

Next-Gen Hyundai Venue: इस बार नई वेन्यू में कई बड़े बदलाव देखने को मिलने वाले हैं। नई वेन्यू का सीधा मुकाबला, टाटा नेक्सन, किआ सॉनेट, मारुति ब्रेजा से होगा। 6 साल पहले हुंडई ने वेन्यू को लॉन्च किया था।

hyundai venue 2025

Next-Gen Hyundai Venue: हुंडई मोटर इंडिया अब अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी वेन्यू (Venue) का फेसलिफ्ट मॉडल लेकर आ रही है। नए मॉडल को टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। इस बार नई वेन्यू में कई बड़े बदलाव देखने को मिलने वाले हैं। 6 साल बाद हुंडई वेन्यू पहली बार नए अवतार में आ रही है। नेस्ट जनरेशन वेन्यू को इस साल फेस्टिवल सीजन में पेश किये जाने की उम्मीद जताई जा रही है। आइये जानते हैं क्या कुछ इसमें देखने  को  मलेगा। नई वेन्यू का सीधा मुकाबला, टाटा नेक्सन, किआ सॉनेट, मारुति ब्रेजा से होगा। नई वेन्यू का सीधा मुकाबला, टाटा नेक्सन, किआ सॉनेट, मारुति ब्रेजा से होगा।

डिजाइन में नयापन

हुंडई ने समय रहते इस सब-4 मीटर एसयूवी को पूरी तरह से नया रूप देने का काम किया है ताकि  बाजार में अपनी पकड़ को मजबूती दे सके। अगली पीढ़ी की हुंडई वेन्यू में कुछ बड़े बदलाव देखने को  मिलने वाले है। हालांकि यह एक नई पीढ़ी का मॉडल होगा, लेकिन आगामी वेन्यू मौजूदा वाले के समान प्लेटफॉर्म पर आधारित हो सकती है। स्पाई शॉट्स में नजर आने वाली गाड़ी के कुछ हिस्से साफ़ देखे जा सकते हैं। रेंडर इमेज से अत चलता है कि नई  वेन्यू के डिजाइन में कंपनी की क्रेटा की झलक देखने को मिलेगी। इसके फ्रंट, साइड और रियर का काफी हिस्सा क्रेटा वाला ही हो सकता है।

इंजन और पावर

नेस्ट जनरेशन Venue में कंपनी मौजूदा मॉडल के इंजन शामिल करेगी। जिसमें 1.2-litre MPi पेट्रोल इंजन, 1.0-litre TGDi पेट्रोल और 1.5-litre CRDi VGT डीजल इंजन के ऑप्शन मिलेंगे। इसके अलावा इस गाड़ी में 5 स्पीड मैन्युअल, 7 स्पीड ड्यूल क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और 6 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स की सुविधा मिलेगी। सोर्स के मुताबिक कंपनी इन तीनों इंजन में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं करेगी। नई वेन्यू में 16 इंच के व्हील्स मिल सकते हैं इसके अलावा वेन्यू में लेवल 2 ADAS, 360 डिग्री कैमरा, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD, ब्रेक असिस्ट जैसे फीचर्स मिलेंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ