Tata Punch facelift: आ रही है टाटा की नई पंच, इस बार होंगे बड़े बदलाव

2025 Tata Punch facelift: नई Altroz और Harrier EV के बाद अब टाटा मोटर्स अपनी नई पंच लेकर आ रही है। इस बार इसमें कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसमें सेफ्टी का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा।

punch Cain
विज्ञापन

Tata Punch facelift: टाटा मोटर्स ने हाल ही में अपनी नई Altroz और Harrier EV को पेश किया है और अब कंपनी भारत में अपनी नई पंच फेसलिफ्ट लेकर आ रही है। नए मॉडल को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। इस बार नई पंच में कई कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। अभी मिली जानकारी के मुताबिक नये मॉडल के डिजाइन में पंच इलेक्ट्रिक की की झलक देखने को मिल सकती है। इतना ही नहीं,इसके इंटीरियर में भी नये फीचर्स के साथ इसके ले-आउट को भी नया टच दिया जायेगा। इस कार में और क्या कुछ होगा खास ? आइये जानते हैं…

2024 Tata Punch

Advertisment

 

2025 पंच में,मौजूदा इलेक्ट्रिक एसयूवी की तरह स्प्लिट हेडलाइट दी जा सकती है, जिनका डिजाइन नया होगा। इसके अलावा इसके फ्रंट में स्लीक कनेक्टेड एलईडी डीआरएल,  के साथ -डिजाइन की गई टेल लाइट्स और नए नए अलॉय व्हील्स देखने को मिल सकते हैं। माना जा रहा है कि कंपनी नई पंच को नए  कलर्स के साथ पेश किया जायेगा। टाटा पंच के बेस वेरिएंट में  फ्रंट 2 एयरबैग्स,15 इंच के टायर्स, इंजन स्टार्ट स्टॉप, 90 डिग्री ओपनिंग डोर्स सेंट्रल लॉकिंग (Key के साथ), रियर पार्किंग सेंसर, ABS+EBD, फ्रंट पावर विंडो और टिल्ट स्टेयरिंग की सुविधा मिल सकती है। बाकी अन्य मिड और टॉप मॉडल में 6 एयरबैग्स के साथ कई एडवांस्ड फीचर्स को जगह मिल सकती है।

इंजन और पावर

विज्ञापन

टाटा नई पंच में 1.2 लीटर का  3 सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलेगा, इसमें CNG का भी ऑप्शन मिलेगा। इस गाड़ी का इलेक्ट्रिक मॉडल पहले से ही बिक राह है। मोजूदा पेट्रोल पंच में 1.2 लीटर का 3 सिलेंडर पेट्रोल इंजन लगा है जो 72.5PS की पावर  और 103 Nm का टॉर्क जनरेट है यह इंजन 5 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।

कीमत में होगा बदलाव

विज्ञापन

मौजूदा टाटा पंच पेट्रोल की एक्स-शोरूम कीमत 6.13 लाख रुपये  से शुरू होती है। लेकिन नए मॉडल की कीमत में बदलाव किया जा सकता है। उम्मीद है नई पंच में 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग बरकरार रहेगी ।

Hyundai Exter से होगा मुकाबला

विज्ञापन

टाटा की नई पंच का असली मुकाबला हुंडई एक्सटर से माना जा रहा है। Exter में 1.2 लीटर का  4 सिलेंडर पेट्रोल इंजन लगा है 83PS की पावर और 114Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है। Exter की कीमत 6.12 लाख रुपये से शुरू होती है। पंच की तुलना में एक्सटर ज्यादा प्रीमियम और बेहतर नजर आती है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ