कर लो तैयारी! आ रही है टाटा की नई पंच, इस बार होंगे ये बड़े बदलाव
पंच फेसलिफ्ट के बाहरी डिजाइन में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसके फ्रंट में नई ग्रिल, नई हेडलाइट्स, नया बम्पर और नया बोनट देखने को मिल सकता है।
Edited By Bani Kalra

Edited By Bani Kalra

टाटा मोटर्स अपने ग्राहकों के लिए अब कुछ नया करने जा रही है। कंपनी अपनी सबसे सस्ती और पॉपुलर कॉम्पैक्ट एसयूवी पंच (Tata Punch) का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। पंच को सबसे पहले साल 2021 में बाजार में पेश किया था, उसके बाद से इस गाड़ी में कोई बदलाव नहीं किया गया। डिजाइन के मामले में पंच बहुत अच्छी नहीं है और ना ही इसमें फाइन क्वालिटी देखने को मिलती है। लेकिन सेफ्टी के मामले में इसे 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है और इसकी कम कीमत इसका प्लस पॉइंट है। लेकिन अब उम्मीद की जा रही है कि नए मॉडल में कई बड़े बदलाव देखने को मिल रही है…
नई पंच फेसलिफ्ट के बाहरी लुक के अलावा इसके इंटीरियर भी बदलाव किये जा रहे हैं। डैशबोर्ड का डिजाइन बदल सकता है। इसमें एक नाय हेडउप डिस्प्ले मिलेगा। सीट्स के डिजाइन में बदलाव किया जा सकता है। इसमें 2 स्पोक स्टेयरिंग व्हील मिल सकता है। इसमें 10.25 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा
टाटा नई पंच में भी 1.2 लीटर का 3 सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलेगा, इसमें CNG का भी ऑप्शन मिलेगा, और EV पंच पहले से ही बाजार में बिक रही है। इस समयमौजूदा पंच में 1.2 लीटर का 3 सिलेंडर पेट्रोल इंजन लगा है जो 72.5PS की पावर और 103 Nm का टॉर्क जनरेट है यह इंजन 5 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।
टाटा पंच की मौजूदा कीमत 6.13 लाख रुपये ( एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। माना जा रहा है कि कंपनी इसकी कीमत में इजाफा कर सकती है। इसका सबसे बड़ा कारण ये ही कि पंच बाजार में एक बड़ी हिट हो चुकी है। अब अगर कंपनी इसकी कीमत में बढ़ोतरी करती भी है तो इसकी बिक्री पर शायद ही कोई फर्क पड़ेगा। नया मॉडल भी 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग से लैस होगा।
नई टाटा पंच का सीधा मुकाबला हुंडई एक्सटर से होगा। इंजन की बात करें तो Exter में 1.2 लीटर का 4 सिलेंडर पेट्रोल इंजन लगा है 83PS की पावर और 114Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है। इस गाड़ी का इंटीरियर प्रीमियम है और कई अच्छे फीचर्स इसमें देखने को मिलते हैं। Exter की कीमत 6.12 लाक रुपये से शुरू होती है।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.