Tata Nexon CNG डार्क एडिशन हुआ लॉन्च, जानिए क्या है खास और कितनी है कीमत
Nexon CNG Dark Edition: ग्राहकों को कुछ नया देने के लिए टाटा मोटर्स ने अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी Nexon CNG का डार्क एडिशन बाजार में उतारा है।
Edited By Bani Kalra

Edited By Bani Kalra

Nexon CNG Dark Edition: देश की प्रमुख कार निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने भारतीय कार बाजार में अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी Nexon CNG का डार्क एडिशन लॉन्च किया है। यह 3 वेरिएंट में उपलब्ध है, जिसमें क्रिएटिव प्लस S, क्रिएटिव प्लस PS और फियरलेस प्लस PS शामिल हैं। Nexon CNG डार्क एडिशन को कॉस्मेटिक बदलाव के तौर पर ऑल–ब्लैक एक्सटीरियर फिनिश और इंटीरियर में ब्लैक–आउट थीम मिलती है, जबकि फीचर्स नॉर्मल वेरिएंट के समान हैं। डार्क एडिशन के लिए आपको नॉर्मल वेरिएंट से 20,000 से 40,000 रुपये तक ज्यादा देंगे होंगे। Nexon CNG डार्क एडिशन की कीमत 12.70 लाख से 14.70 लाख रुपये (एक्स–शोरूम) के बीच है।

Nexon CNG के डार्क एडिशन में के इंजन में तकनीकी बदलाव नहीं किया है। यह अभी भी 1.2-लीटर, 3-सिलेंडर, टर्बोचार्ज्ड इंजन से लैस है जो CNG मोड पर 100 hp की पावर और 170 Nm का टॉर्क देता है। यह इंजन 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है। जबकि टियागो और टिगोर CNG मॉडल में AMT गियरबॉक्स मिलता है।
Nexon में लगा यह इंजन ना सिर्फ दमदार है साथ ही सिटी और हाइवे पर इसकी परफॉरमेंस बढ़िया रहती है। छोटी दूरी के लिए Nexon ठीक है जबकि लम्बी यात्रा पर यह थका देती है। सामान रखने के लिए इसके बूट में अच्छा स्पेस मिल जाता है क्योंकि इसमें 2 छोटे CNG टैंक दिए गये हैं।

Nexon CNG डार्क एडिशन के फीचर्स की बात करें तो इसमें 10.2 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया है जो वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो/ऐपल कारप्ले को सपोर्ट करता है, इसके साथ ही वायरलेस चार्जिंग, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, रेड लेदरेट अपहोल्स्ट्री, रेड सिलाई और पियानो ब्लैक इंटीरियर और हवादार सीट्स जैसे कूल फीचर्स मिलते हैं। इतना ही नहीं इस गाड़ी में 360-डिग्री कैमरा, सनरूफ, JBL 8 स्पीकर्स वाला ऑडियो सिस्टम और एयर प्यूरीफायर जैसे जरूरी फीचर्स भी शामिल हैं।
सेफ्टी में Nexon को 5 स्टार रेटिंग मिल चुकी है। यह एक मजबूत एसयूवी, लेकिन जब से इसका फेसलिफ्ट मॉडल बाजार में आया है तब से इसकी बिक्री में लगातार गिरावट भी दर्ज की जा रही है। कंपनी को उम्मीद है Nexon CNG डार्क एडिशन ग्राहकों को पसंद आएगा।
यह भी पढ़ें: 7.89 लाख में Skoda Kylaq भारत में हुई लॉन्च, माइलेज में निकली अव्वल, ब्रेजा से असली मुकाबला
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: