7.89 लाख में Skoda Kylaq भारत में हुई लॉन्च, माइलेज में निकली अव्वल, ब्रेजा से असली मुकाबला

Skoda Kylaq भारत में लॉन्च हो गई है और इसकी एक्स-शोरूम इम्त 7.89 लाख से शुरू होती है। ARAI के मुताबिक एक लीटर में यह 19.68 km (मैन्युअल) का माइलेज ऑफर करती है।

skoda_4f9439

Skoda ने अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी  Kylaq को आज भारत में officially लॉन्च कर दिया है। हालांकि इससे पहले इस गाड़ी से जुड़ी सभी जानकारी आ चुकी हैं। Kylaq  की एक्स-शोरूम इम्त 7.89 लाख से शुरू होती है। माइलेज के लिहाज से यह एसयूवी काफी बेहतर साबित हुई है। ARAI के मुताबिक एक लीटर में यह 19.68 km (मैन्युअल) का माइलेज ऑफर करती है। कीमत,डिजाइन, स्पेस और परफॉरमेंस के दम पर यह मारुति सुजुकी ब्रेजा को कड़ी टक्कर दे रही है। यह अपने सेगमेंट की सबसे प्रीमियम एसयूवी है। वहीं भारत NCAP (BNCAP) क्रैश टेस्ट में Kylaq ने एडल्ट और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए 5-स्टार रेटिंग हासिल की है। रिपोर्ट के मुताबिक इसमें बच्चे और बड़े सुरक्षित रहेंगे।

विज्ञापन

दमदार इंजन और बढ़िया माइलेज

इंजन की बात करें तो नई Skoda Kylaq में 1.0-लीटर TSi पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 114 bhp की पावर और 178 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस है। एक लीटर में इसका मैन्युअल वर्जन 19.68 km का माइलेज ऑफर करता है।

विज्ञापन

डिजाइन में नयापन

Skoda Kylaq  का डिजाइन एक बड़ा प्लस पॉइंट है। साइज़ में यह कॉम्पैक्ट है जिसकी वजह से सिटी में इसे राइड करने में आसानी होगी। लेकीन इसमें स्पेस काफी अच्छा मिलता है। इसका फ्रंट और रियर लुक कुशाक से काफ़ी मिलता-जुलता है, लेकिन प्रोफ़ाइल से यह छोटा दिखाई देता है। इसमें 17-इंच के अलॉय व्हील्स दिए गये हैं। इसकी सभी सीटें सॉफ्ट हैं। लम्बी दूरी के लिए यह निराश होने का मौका नहीं देगी। सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग्स, ईबीडी के साथ एबीएस, ट्रैक्शन कंट्रोल, आइसोफ़िक्स चाइल्ड सीट माउंटिंग पॉइंट्स, हेडरेस्ट और तीन-पॉइंट सीट बेल्ट दिए गए हैं। Kylaq का इंटीरियर बेहद प्रीमियम है और यह जल्दी से बोर होने का मौका आपको नहीं देगा।

विज्ञापन

मारुति ब्रेजा पर पड़ेगी भारी!

कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में मारुति सुजुकी ब्रेजा सबसे ज्यादा बिकती है।  क्रैश टेस्ट में 4 स्टार रेटिंग मिल चुकी है। ब्रेजा की कीमत  8.34 लाख रुपये से शुरू होती है। जबकि Skoda Kylaq की कीमत 7.89 से शुरू होती है। कीमत में करीब 45 हजार का फर्क है। डिजाइन के मामले में Kylaq , ब्रेजा से ज्याद प्रीमियम और बेहतर नज़र आती है। वहीं क्वालिटी के मामले में भी यह SUV ज्यादा दमदार लग रही है। ऐसे में ब्रेजा की सेल पर कितना असर पड़ेगा यह देखने वाली बात होगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ