New Suzuki Access 125: 125cc नया सुजुकी एक्सेस 125 हाल ही में भारत मोबिलिटी एक्सपो में लॉन्च किया गया था। पुराने मॉडल की तुलना में नए एक्सेस एक नई चेसिस, ज्यादा फीचर्स के साथ एडवांस्ड इंजन और कई अन्य सुविधाओं को शामिल किया गया है। इस स्कूटर को 3 वेरिएंट में उतारा गया है। एक्सेस 125 की कीमत 81,700 रुपये से शुरू होती है। अगर आप इस नये स्कूटर को खरीदने की सोच रहे हैं तो उससे पहले जान लीजिये इसमें हुए 5 बड़े बदलाव…
स्मार्ट डिजाइन
सुजुकी ने नए एक्सेस 125 के डिजाइन पर काफी काम किया है। यह कंपनी अब तक का सबसे स्मार्ट दिखने वाला स्कूटर है। यह अब कॉम्पैक्ट और स्लिम है जिसकी वजह से फैमिली क्लास के साथ यूथ को भी यह स्कूटर पसंद आ सकता है। इस स्कूटर में अब नए कलर ऑप्शन भी मिलते हैं।
नई चेसिस
नए एक्सेस 125 को अब एकदम नई चेसिस पर तैयार किया है, जिसकी वजह से अब इसकी राइड क्वालिटी 25% ज्यादा बेहतर हुई है। इतना ही नहीं स्कूटर के फ्रंट में नए फेम के साथ सस्पेंशन और रियर में मोनोशॉक दिया है। स्कूटर में 12 इंच का फ्रंट व्हील और रियर में 10 इंच का व्हील दिया है। बेहतर ब्रेकिंग के लिए इसके फ्रंट में डिस्क और रियर में ड्रम ब्रेक मिलता है।
इंजन हुआ पहले से बेहतर
इंजन की बात करें तो नए सुजुकी एक्सेस 125 में 124cc, सिंगल सिलेंडर, एयर कूल्ड इंजन लगा है जो 8.4bhp की अधिकतम पावर और 10.2Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसे CVT गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। कंपनी ने स्कूटर के इंजन को पहले से इम्प्रूव किया है, जिससे परफॉरमेंस के साथ फ्यूल की भी बचत होगी।
नए फीचर्स
एक जहां नए एक्सेस का डिजाइन बेहतर हुआ है वहीं इसमें अब कई अच्छे फीचर्स भी शामिल कर दिए गये हैं। स्कूटर में ब्लूटूथ-बेस्ड कनेक्टिविटी की सुविधा मिलती है। इससे यूजर्स कॉल, एसएमएस, व्हाट्सएप अलर्ट, ओवर स्पीडिंग अलर्ट, मौसम अपडेट और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन जैसे फीचर्स मिलते हैं। इस स्कूटर में एक डिजिटल वॉलेट भी है जिसमें ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन पंजीकरण की सॉफ्ट कॉपी रखे जा सकते हैं।
कीमत और वेरिएंट
नए एक्सेस 125 में दो वेरिएंट मिलते हैं। इसके स्टैंडर्ड वेरिएंट की कीमत 81,700 रुपये से शुरू होती है। इस स्कूटर में सॉलिड आइस ग्रीन रंग के अलावा 3 और कलर ऑप्शन आपको मिलते हैं। आप अपनी जरूरत के हिसाब से मॉडल चुन सकते हैं।
यह भी पढ़ें: 30km का माइलेज, 6 एयरबैग्स, Maruti की नई Hybrid SUV टेस्टिंग के दौरान हुई स्पॉट
संबंधित खबरें
Hero ने लॉन्च कीं दो नई धांसू बाइक्स, जानें फीचर्स और कीमत
1 day agoBS7 लागू होने पर क्या बंद हो जाएंगी पुरानी कारें? सरकार के नए नियम जान लें
1 day agoकार की रीसेल वैल्यू बढ़ानी है तो अपनाएं ये 5 टिप्स, मिलेगा 30% तक का फायदा!
1 day agoकार के ब्रेक पैड जल्दी घिस रहे हैं? इन 5 गलतियों से बचकर बढ़ा सकते हैं उनकी
1 day agoगाड़ी का माइलेज अचानक गिरने पर सबसे पहले ये 6 चीजें करें चेक
2 days agoMaruti की कारों पर दिवाली ऑफर, इन मॉडल पर मिल रही बंपर छूट
2 days agoTesla की कार पहले उल्टी चली, फिर हवा में उड़ी! वीडियो देख नहीं होगा यकीन
2 days agoबाइक की चेन से क्यों आती है खटखट की आवाज? इसे ऐसे करें ठीक
3 days agoमहिंद्रा की पहली CNG SUV लॉन्च, कीमत 10 लाख से भी कम, जानें डिटेल्स
3 days agoकार के इंजन को बर्बाद कर सकती हैं आपकी ये 4 गलतियां!
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines