30km का माइलेज, 6 एयरबैग्स, Maruti की नई Hybrid SUV टेस्टिंग के दौरान हुई स्पॉट

Maruti Fronx Hybrid एक लीटर में 30 किलोमीटर से ज्यादा का माइलेज ऑफर कर सकती है। अगर ऐसा हुआ तो Fronx बन जायेगी देश की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कॉम्पैक्ट SUV बन जाएगी।

Maruti SuzukiFronx

Maruti Suzuki Fronx Hybrid: मारुति सुजुकी अपने पोर्टफोलियो को मजबूत करने के लिए हाइब्रिड टेक्नोलॉजी पर तेजी से काम कर रही है। कंपनी की मौजूदा हाइब्रिड कारें सफल हो चुकी हैं, इसी भरोसे के साथ अब एक और हाइब्रिड मॉडल को कार बाजार में लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। जी हां हम बात कर रहे हैं ‘Fronx’ एसयूवी के बारे में… हाल ही Fronx को हाइब्रिड बैज के साथ टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। आइए जानते हैं इस आगामी नए मॉडल में क्या कुछ खास देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन

जानकारी के लिए बता दें कि मारुति पहले से ही Grand Vitara और Invicto में हाइब्रिड ऑप्शन दे रही है। लेकिन इस तकनीक को टोयोटा मारुति को आपूर्ति करती है। वहीं, अब सुजुकी खुद ही इन-हाउस मजबूत हाइब्रिड सिस्टम बनाने पर काम कर रही है, जो अब आगे चलकर कंपनी की प्रीमियम कारों में देखने को मिल सकता है। इसकी शुरुआत Fronx समेत Swift के साथ हो सकती है।

विज्ञापन

Upcoming hybrid cars in india

30km के पार जाएगी माइलेज!

सोर्स और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Maruti Fronx में Hybrid टेक्नोलॉजी जुड़ने के बाद इसके व्हील्स को पेट्रोल इंजन के जगह इलेक्ट्रिक मोटर से पावर मिलेगी। यह पेट्रोल पावरट्रेन बैटरी पैक को रिचार्ज करने के लिए जनरेटर के रूप में काम करता है। जिससे फ्यूल की खपत कम होने के साथ ज्यादा माइलेज मिलती है।

विज्ञापन

माना जा रहा है कि Maruti Fronx Hybrid एक लीटर में 30 किलोमीटर से ज्यादा का माइलेज ऑफर कर सकती है। अगर ऐसा हुआ तो Fronx देश की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कॉम्पैक्ट SUV बन जाएगी। मौजूदा फ्रोंक्स में 1.2-लीटर K-सीरीज़ इंजन लगा है जो 90 PS की पावर और 113 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन मैनुअल के साथ 21.79 kmpl का माइलेज और AMT के साथ 23 kmpl तक का माइलेज ऑफर करता है।

विज्ञापन

इसके अलावा यह गाड़ी CNG में भी उपलब्ध है। CNG मोड पर 28.51 किलोमीटर की माइलेज मिलती है।  Fronx  की एक्स-शोरूम कीमत 7.51 लाख रुपये से लेकर 12.87 लाख रुपये तक जाती है। जबकि हाइब्रिड मॉडल की कीमत थोड़ी ज्यादा रहने की उम्मीद है। सेफ्टी के लिए इसमें एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD, ब्रेक असिस्ट और 6 एयरबैग्स की सुविधा मिलती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ