फेस्टिव सीज़न में लौटेगी नई Skoda Superb, मिलेगा सिर्फ एक ही इंजन

2025 Skoda Superb: नई स्कोडा सुपर्ब में आपको मिलेगा बिल्कुल नया इक्सटीरियर डिज़ाइन, अंदर कम स्कोडा की नई सुपर्ब भारत में सीबीयू (कम्प्लीटली बिल्ट यूनिट) के तौर पर लाई जाएगी। यह लोकल असेंबली नहीं होगी। इसमें सिर्फ एक ही इंजन मिलेगा।

2025 Skoda Superb

2025 Skoda Superb: जब भी लग्जरी कारों का नाम आता है तब-तब स्कोडा की सुपर्ब के बारे में चर्चा जरूर होती है। सुपर्ब एक ऐसे कार है जिसे आज भी ग्राहक ख़ुशी-ख़ुशी खरीदना पसंद करते है। एक अच्छी खबर ये है कि स्कोडा इस साल भारत में अपनी 4th जनरेशन सेडान कार सुपर्ब को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। लगातार इस नए मॉडल के बारे में जानकारियां सामने आ रही हैं। इस बार इसमें काफी कुछ नया देखने को मिलेगा। डिजाइन से लेकर फीचर्स और इंजन तक को अपग्रेड की जायेगा।

 CBU के तौर पर आएगी नई सुपर्ब

नई स्कोडा सुपर्ब में आपको मिलेगा बिल्कुल नया इक्सटीरियर डिज़ाइन, अंदर कम स्कोडा की नई सुपर्ब भारत में सीबीयू (कम्प्लीटली बिल्ट यूनिट) के तौर पर लाई जाएगी। यह लोकल असेंबली नहीं होगी। ऐसे में इसकी कीमत थोड़ी ज्यादा हो सकती है। अभी तक  लॉन्च की तारीख़ सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद है कि कंपनी इसे सितंबर या फ़ेस्टिव सीज़न में पेश किया जाएगा।

इंजन और पावर

नई स्कोडा सुपर्ब भारत में 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिल सकरा है, हालांकि सुपर्ब का ग्लोबल वर्ज़न में पेट्रोल, डीज़ल और प्लग-इन हाइब्रिड ऑप्शन के साथ उपलब्ध है, लेकिन भारत में तो इसे पेट्रोल  इंजन के साथ लाया जाएगा ।इसमें ऑटोमैटिक गियरबॉक्स की सुविधा मिलेगी।

नई ऑक्टाविया RS और नेक्स्ट  जनरेशन की कोडिएक के साथ, नई स्कोडा सुपर्ब को सबसे पहले भारत मोबिलिटी शो 2025 में पेश किया गया था। नए मॉडल को एक्सपो में आये लोगों के खूब पसंद किया। लेकिन उससे पहले सुपर्ब के L&K वेरीएंट में 54 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) की क़ीमत पर लॉन्च कियागया था।

अगर आप एक परफेक्ट सेडान कार की तलाश में हैं तो और थोड़ा इन्तजार आप कर सकते हैं तो 2025 स्कोडा सुपर्ब आपके लिए अच्छा ऑप्शन साबित हो सकती है। जल्द ही इस नई कार के बारे में नए अपडेट्स हम आपको देते रहेंगे। ध्यान रहे की सीबीयू के तौर पर भारत में आने के बाद इसकी कीमत  काफी ज्यादा होगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ