Royal Enfield Scram 440: रॉयल एनफील्ड ने अपनी नई पावरफुल बाइक Scram 440 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। पहले की तुलना में अब इसमें बड़ा इंजन मिलेगा, साथ ही इसमें नए डिजाइन के साथ एडवांस्ड फीचर्स को भी शामिल किया गया है। वहीं बाइक में थोड़े बहुत बदलाव भी किये गये हैं। अगर आप भी इस बाइक को खरीदने की सोच रहे हैं तो आइये जानते हैं इस बार इसमें और क्या खास देखने को मिलने वाला है…
कीमत और वेरिएंट
Royal Enfield Scram 440 Trail
- 2.08 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)
Royal Enfield Scram 440 Force
- 2.15 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)
Royal Enfield Scram 440 को दो वेरिएंट में पेश किया गया है जिसमें Trail और Force हैं। इसके ट्रेल वेरिएंट में स्पोक व्हील और ट्यूब टायर दिया गया है, जबकि फोर्स वैरिएंट में एलॉय व्हील और ट्यूबलेस टायर का इस्तेमाल किया गया है। ग्राहक इस बाइक को 5 कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं। नई रॉयल एनफील्ड स्क्रैम 440 का सीधा मुकाबला Yezdi Scrambler और Triumph Scrambler 400X से होगा।
नई Scram 440 में क्या नया?
नए रॉयल एनफील्ड स्क्रैम 440 में रॉयल एनफील्ड स्क्रैम 411 का साइज एक जैसा ही है। लेकिन कुछ फीचर्स इसमें नए दिए गये हैं, जिसमें नई एलईडी हेडलाइट, बड़ा फ्यूल टैंक, एक नई सीट और नई टेल लाइट शामिल है। ये बाइक्स अब पहले से ज्यादा स्लिम नजर आती हैं।
इंजन और पावर
परफॉरमेंस के लिए बाइक में 443cc का ऑयल-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है जो 25.4 PS की पावर और 34 Nm का टॉर्क देता है। पावर और टॉर्क पहले से ज्यादा है। साथ ही इंजन 6-स्पीड ट्रांसमिशन के साथ आता है जबकि पिछले मॉडल में 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया था।
नए फीचर्स
Royal Enfield Scram 440 में एकदम नई LED हेडलाइट, नया इंस्ट्रूमेंट कंसोल, नई सिंगल-पीस सीट, USB चार्जिंग पोर्ट, ट्रिपर नेविगेशन पॉड और गोल रियर-व्यू मिरर शामिल है। दमदार ब्रेकिंग सिस्टम नई Scram 440 में बेहतर ब्रेकिंग के लिए इसके फ्रंट में 300mm डिस्क और पीछे की तरफ 240mm डिस्क मिलता है।
इसमें डुअल-चैनल ABS भी दिया गया है। बाइक में 19 इंच का फ्रंट टायर और 17 इंच का रियर टायर लगा है जिसमें 100 सेक्शन के फ्रंट और 120 सेक्शन के रियर ब्लॉक पैटर्न टायर का इस्तेमाल किया गया है। ट्रेल वेरिएंट में स्पोक व्हील और ट्यूब वाले टायर लगाए गए हैं।
यह भी पढ़ें: TVS Jupiter CNG कब होगा लॉन्च? हो गया खुलासा, इतनी होगी कीमत
संबंधित खबरें
जानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
7 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
10 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
12 hrs agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines