भारत में इस दिन लॉन्च होगी मारुति की नई स्विफ्ट! सामने आई जानकारी

अगर आप नई स्विफ्ट का इंतजार कर रहे हैं हैं तो यह खबर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। यहां हम आपको नई स्विफ्ट से जुड़ी तमाम नई जानकारियां से रहे हैं।

New Swift launch Date

All New Maruti Swift: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुसुकी इन दिनों अपनी नई स्विफ्ट (Swift) कार को लेकर चर्चा में है। लगातार नई स्विफ्ट के बारे में जानकारियां मिल रही हैं। अब खबर आ रही है कि भारत में नई स्विफ्ट को इस साल मई में लॉन्च किया जाएगा। इतना ही नहीं डिजायर (DZire) फेसलिफ्ट भी लॉन्च के लाइट तैयार है।

विज्ञापन

अगर आप नई स्विफ्ट का इंतजार कर रहे हैं हैं तो यह खबर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। यहां हम आपको नई स्विफ्ट से जुड़ी तमाम नई जानकारियां से रहे हैं। आइये जानते हैं इस बार नई स्विफ्ट में क्या कुछ खास और नया देखने को मिलने वाला है।

विज्ञापन

9 मई को लॉन्च होगी नई स्विफ्ट

विज्ञापन

रिपोर्ट्स के मुताबिक मारुति सुजुकी की नई स्विफ्ट इस साल 9 मई को लॉन्च की जा सकती है। कई बार भारत में इसे टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इस बारे में कई बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। ग्राहकों की जरूरत के हिसाब से इसमें नए फीचर्स को शमिल किया जायेगा।

विज्ञापन

नई स्विफ्ट के डिजाइन में इस बार काफी नयापन देखने को मिलेगा। कार में नया बोनट, बम्पर, हेडलाइट्स, फ्रंट ग्रिल, साइज़ डिजाइन और रियर लुक में भी बदलाव किये जायेंगे। इसके अलावा कैबिन के डिजाइन को पूरी तरह से बदल दिया जाएगा। कई नए फीचर्स को भी शामिल किया जाएगा। इस बार नई स्विफ्ट में आपको बड़ा डिस्प्ले मिलेगा।  नई स्विफ्ट में के इंजन को फिर से Tune किया जाएगा।

नए मॉडल में नया अपग्रेड पेट्रोल इंज मिलेगा जोकि हायब्रिड फीचर से लैस होगा। यह इंजन बढ़िया माइलेज के साथ पावरफुल परफॉरमेंस ऑफर करेगा। इसमें मैन्युअल और AMT गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलेगा। नई स्विफ्ट की लम्बाई 15mm ज्यादा होगी लेकिन 40mm इसकी चौड़ाई को कम किया जाएगा। यह 30 mm ज्यादा उंची होगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ