नई Renault Duster, जल्द उठेगा पर्दा, लॉन्च से पहले जानें फुल डिटेल

2025 Renault Duster 7- सीटर एसयूवी कार है। इसमें नई वाई शेप की लाइट मिलेंगी। पुरानी कार के मुकाबले इसके फ्रंट बंपर और ग्रिल को बदला गया है।

New-gen Renault Duster will launch soon know price features full details

New-gen Renault Duster

विज्ञापन

2025 Renault Duster: नई Renault Duster से 29 नवंबर को पर्दा उठने वाला है। जिससे पहले सोशल मीडिया पर जमकर इसकी लीक फोटो वायरल हो रही हैं। हालांकि कंपनी ने अभी इसके बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं है। बता दें कि Portugal में कंपनी अपनी इस अपडेट कार को लॉन्च करने वाला है। बताया जा रहा है कि ग्लोबल मार्केट के बाद इंडिया में यह एसयूवी दिवाली 2025 तक आएगी।

नई Renault Duster को देखने के लिए नीचे दी वीडियों पर करें क्लिक

Advertisment

हाईब्रिड एसयूवी कार

Renault Duster 7- सीटर एसयूवी कार है। वायरल फोटो के अनुसार इसमें नई वाई शेप की लाइट मिलेंगी। पुरानी कार के मुकाबले इसके फ्रंट बंपर और ग्रिल को बदला गया है। यह कंपनी की न्यू जनरेशन मिड साइज SUV है। जिसे पहले ग्लोबल मार्केट में पेश किया जा रहा है। Portugal समेत ग्लोबल मार्केट में इसे Dacia Duster के नाम से बेचा जाएगा। यह कंपनी की हाईब्रिड एसयूवी कार होगी।

नई Renault Duster को देखने के लिए नीचे दी वीडियों पर करें क्लिक

एडवांस सेफ्टी फीचर्स होंगे

नई Duster पहले से अधिक पावर और लेटेस्ट एडवांस फीचर्स के साथ आने का अनुमान है। ऑटो कार इंडिया के अनुसार इस बार इसका टर्बो पेट्रोल इंजन 170 hp तक की पावर जनरेट करने के लिए तैयार किया जाएगा। जानकारी के अनुसार इसमें टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के अलावा एयरबैग, एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम, रियर व्यू कैमरा समेत अन्य फीचर्स मिलेंगे।

विज्ञापन

मिल सकता हैं टर्बो इंजन 

बताया जा रहा है कि इसमें पांच और सात दोनों सीट ऑप्शन मिलेंगे। New Renault Duster में चंकी स्टाइल की एलईडी लाइट मिलेंगी। इसमें एलईडी हेडलैंप, डीआरएल और बेहद स्लीम ग्रिल दी जा सकती है। इसमें Flattened बुल बार के साथ रूफ रेल्स मिलेंगे। इसमें वी शेप की टेल लाइट मिलेंगे। कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन मिलेंगे। इस कार में 1.0-लीटर पेट्रोल और 1.3 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का ऑप्शन मिलेगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ