Hyundai Aura Corporate एडिशन में क्या खास? अमेज-डिजायर से बेहतर? जानें

Hyundai Aura Corporate के बेस S ट्रिम में कुछ फीचर्स को शामिल किया है। इसकी एक्स-शो रूम कीमत 7.48 रुपये से शुरू होती है। आइये जानते हैं क्या यह वैल्यू फॉर मनी है…

Hyundai Aura Corporate

Hyundai Aura Corporate

Hyundai Aura Corporate edition: हुंडई मोटर इंडिया ने अपनी कॉम्पैक्ट सेडान कार Aura का अब कॉर्पोरेट एडिशन बाजार में पेश किया है। यह एडिशन इस बात संकेत है कि Aura का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च होने जा रहा है। इसे पहले भी ग्रैंड 10 का कॉर्पोरेट एडिशन इसके फेसलिफ्ट मॉडल से पहले आया था। Aura का यह नया एडिशन कई नए फीचर्स से लैस है, जिसकी की एक्स-शो रूम कीमत 7.48 रुपये से शुरू होती है। जबकि इसके CNG मॉडल की कीमत 8.47 लाख रुपये है। Corporate edition इस कार के S और SX ट्रिम में मिलेगा।

कीमत और वेरिएंट

Aura Corporate ट्रिम की कॉस्ट S variants से 10,000 रुपये ज्यादा है। Aura क कीमत वैसे 6.54 लाख रुपये से लेकर 9.11 लाख रुपये तक जाती है। अब इस कीमत में आपको क्या फीचर्स मिल रहे हैं ? आइये जान लेते हैं..

Hyundai Aura CNG E variant, car under 8 lakhs, Hyundai Aura CNG price, Hyundai Aura CNG features, Hyundai Aura CNG mileage, maruti dzire

क्या खास है Aura Corporate एडिशन में ?

Aura Corporate के बेस S ट्रिम में कुछ फीचर्स को शामिल किया है। इसमें 6.5 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। इसके साथ ही इसमें LED डेलाइट रनिंग लैंप, 15 इंच के स्टील व्हील्स और कवर, रियर विंग स्पोइलर, टायर्स प्रेशर मोनिटर, रियर AC वेंट, आर्म रेस्ट और Corporate एडिशन का बैज लगा है।

इंजन और पावर

Hyundai AURA CNG E trim में 1.2L Bi-Fuel पेट्रोल इंजन लगा है जो CNG के साथ है। अब यह इंजन 69 hp  की पावर और 95.2 Nm टॉर्क देता है। हुंडई का दावा है कि नई Aura CNG ग्राहकों के लिए वैल्यू फॉर मनी कार साबित होगी। इसका पेट्रोल मॉडल भी यही इंजन का इस्तेमाल करता है जो 83hp की पावर और 114Nm  टॉर्क देता है। इसमें 5 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है।

डिजाइन और स्पेस

Hyundai AURA अपने सेगमेंट की सबसे स्टाइलिश सेडान कार है। इसमें स्पेस काफी अच्छा मिल जाता है। 5 लोगों के लिए यह परफेक्ट कार है। डिजाइन से लेकर परफॉरमेंस के मामले में यह डिजायर और अमेज को कड़ी टक्कर देती है। लेकिन Aura की अपनी ब्रांड वैल्यू कुछ खास नहीं बनी इसलिए इसकी बिक्री उतनी बेहतर नहीं है जितनी कंपनी का थी। खैर Aura Corporate ट्रिम वैल्यू फॉर मनी है जिसे खरीदा जा सकता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ