Honda Activa 125: होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने भारत में अपने पॉपुलर स्कूटर Activa 125 का अपडेटेड वर्जन लॉन्च कर दिया है। अब ये स्कूटर आगामी OBD 2B नियमों (OBD2B-compliant) के अनुकूल हो गया है। इस बार इस स्कूटर में नया 4.2-इंच का TFT डिस्प्ले भी दिया है। जबकि पिछले मॉडल में LCD डिस्प्ले मिलता था। इसके अलावा ये डिस्प्ले होंडा के रोडसिंक ऐप से भी कनेक्ट हो जाता है। इसका मतलब कॉल अलर्ट और नेविगेशन असिस्ट जैसे फीचर्स भी इस स्कूटर में देखने को मिलेगा। इस स्कूटर में टाइप C यूएसबी चार्जिंग पोर्ट भी मिला है।
कीमत और वेरिएंट
नए होंडा एक्टिवा 125 में दो वेरिएंट मिलते हैं। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 94,422 रुपये से शुरू होती है। यह स्कूटर होंडा (HMSI) डीलरशिप पर उपलब्ध होगी। होंडा एक्टिवा 125 के अपडेटेड मॉडल को 6 रंगों में पेश किया गया है। नया मॉडल पुराने मॉडल से करीब 14,000 रुपये महंगा भी हुआ है।
| Model | Variant | Price (ex-showroom Delhi) |
| Activa 125DLX | DLX | Rs. 94,422 |
| H-Smart | Rs. 97,146 |
इंजन और पावर
इंजन की बात करें तो नए एक्टिवा 125 में 123.9cc का फ्यूल इंजैक्टेड इंजन दिया है जो 8.4 bhp की पावर और 10.5 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी ने इस स्कूटर में स्टार्ट-स्टॉप सिस्टम भी दिया है। नया स्कूटर अब OBD 2B नियमों के हिसाब से अपडेट किया गया है। आपको बता दें कि इसमें वही इंजन दिया है जो इससे पहले स्कूटर में दिया गया है। डिजाइन की बात करें तो नए एक्टिवा 125 के डिजाइन में कोई खास बदलाव नहीं किया गया है।
Jupiter 125 और Access 125 से होगा मुकाबला
होंडा एक्टिवा 125 का सीधा मुकाबला TVS Jupiter 125 से होगा। कीमत की बात करें तो इस स्कूटर की एक्स-शोरूम कीमत 86,405 रुपये से शुरू होती है। Jupiter 125 यह अपने सेगमेंट का सबसे अच्छा दिखने वाला स्कूटर है। इसकी सीट के नीचे 32 लीटर का स्पेस मिल जाता है जहां आप 2 फुल फेस हेलमेट आसानी से रख सकते हैं। स्पेस के मामले में यह बेस्ट स्कूटर है। पावर के लिए इसमें 124.8cc का इंजन दिया है, जो कि 8.3PS की पावर और 10.5Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।
इसके अलावा एक्टिवा 125 का मुकाबला Suzuki Access 125 से भी होगा। इस स्कूटर में 125 cc का इंजन दिया है जो 8.7 PS की पावर और 10 Nm का टॉर्क देता है। यह इंजन फ्यूल इंजेक्शन टेक्नोलॉजी से लैस है। इसमें पावर के साथ बेहतर माइलेज आपको मिलती है। स्कूटर का डिजाइन सिंपल है और डेली यूज़ के लिए यह अच्छा ऑप्शन है। इसमें आपको काफी अच्छा स्पेस भी मिल जाता है। Access 125 की एक्स-शोरूम कीमत 86 हजार रुपये से शुरू होती है।
यह भी पढ़ें: Maruti Suzuki की कारों में मिलेगी खुद की स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड तकनीक, Fronx होगा पहला मॉडल
संबंधित खबरें
Tata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
10 hrs agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
15 hrs agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
17 hrs agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
18 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
2 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
2 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
2 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
2 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
3 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines