देश की सबसे बड़ी टू-व्हीलर कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी लोकप्रिय एंट्री लेवल बाइक पैशन प्लस का 2025 मॉडल बाजार में उतार दिया है। अब इस बाइक के इंजन को OBD-2B उत्सर्जन मानकों के अनुरूप अपडेट किया गया है। जिसकी वजह से बाइक बेहतर माइलेज के अच्छी परफॉरमेंस और प्रदूषण को कम करने में मदद करेगी।अपडेटेड पैशन प्लस को पहले के समान सिंगल (i3S ड्रम सेल्फ स्टार्ट अलॉय) वेरिएंट में उतारा गया है। इस बाइक को 4 रंगों- ब्लैक हैवी ग्रे और ब्लैक नेक्सस ब्लू के अलावा ब्लैक ग्रे स्ट्राइप और स्पोर्ट रेड के स्थान पर ब्लूइश टील और स्पोर्ट्स रेड ब्लैक में पेश किया है।
नई पैशन प्लस के फीचर्स
नई पैशन प्लस के डायमेंशन की बात करें तो लंबाई 1,982mm, चौड़ाई 770mm और ऊंचाई 1,087mm, व्हीलबेस 1235mm और ग्राउंड क्लीयरेंस 168mm है। यह बाइक डबल क्रैडल फ्रेम पर तैयार की गई है। इसमें इंटीग्रेटेड ब्रेकिंग सिस्टम (IBS), आगे टेलिस्कोपिक फोर्क, मोबाइल चार्जिंग पोर्ट और यूटिलिटी बॉक्स जैसे फीचर्स हैं। एंट्री-लेवल कम्यूटर सेगमेंट की बाइक होने के कारण इसमें बेसिक सुविधाएं हैं। बाइक का कर्ब वेट 115 किलोग्राम है और इसमें फ्यूल टैंक 11-लीटर का है। इसके अलावा सीट की ऊंचाई 790mm रखी गई है। डेली यूज़ के लिए यह एक अच्छी बाइक साबित हो सकती है। इ बाइक का डिजाइन थोड़ा स्पोर्टी है। फैमिली क्लास के लिए यह बाइक वैल्यू फॉर मनी साबित हो सकती है।
इंजन और पावर
2025 पैशन प्लस में 97.2cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन दिया है। यह इंजन अपडेटेड OBD-2B उत्सर्जन और फ्यूल-इंजेक्शन तकनीक के साथ आता है। यह 7.91bhp की पावर और 8.05Nm का टॉर्क पैदा करता है। ट्रांसमिशन को असान बनाने के लिए इंजन को 4-स्पीड गियरबॉक्स और वेट मल्टी-प्लेट क्लच के साथ जोड़ा गया है। बाइक में 18 इंच के टायर्स और ड्रम ब्रेक की सुविधा मिलती है।कीमत की बात करें तो नई पैशन प्लस की एक्स-शोरूम कीमत 82,016 रुपये है।
यह भी पढ़ें 6 लाख से कम में 34km का माइलेज देने वाली ये हैं सबसे किफायती CNG कारें
संबंधित खबरें
3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
4 hrs agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
21 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines