2025 Low price bikes: नया साल शुरू हो गया है। साल की शुरुआत में अगर आप डेली यूज़ के लिए के किफायती बाइक की तलाश में हैं तो आपके लिए बाजार में कई ऑप्शन मौजूद हों, लेकिन यहां हम आपको 5 सबसे सस्ती बाइक्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं जिनकी माइलेज 110km के पार है और इनकी कीमत 39,990 से शुरू होती है। इस लिस्ट में हम बजाज ऑटो, टीवीएस मोटर, हीरो मोटोकॉर्प और होंडा की बाइक्स को शामिल कर रहे हैं।
Tvs Sport
100cc बाइक सेगमेंट में Tvs Sport एक किफायती बाइक है। इसमें 110 का इंजन लगा है। एशिया बुक ऑफ़ रिकॉर्ड और इंडिया बुक ऑफ़ रिकॉर्ड के अनुसार TVS Sport ने माइलेज का नया रिकॉर्ड बनाकर 110.12 की माइलेज प्राप्त की है। इसके फ्रंट और रियर टायर्स में ड्रम ब्रेक्स की सुविधा मिलती है। इंजन की बात करें तो बाइक में आपको मिलता है 110cc का इंजन जो 8.29PS की पावर और 8.7Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 4 स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। इसमें लगी ET-Fi टेक्नोलॉजी से फ्यूल की खपत कम होती है। बाइक में 10 लीटर का फ्यूल टैंक लगा है। Sport की दिल्ली में एक्स-शो रूम कीमत 59 हजार से शुरू होती है।
Honda Shine 100
होंडा की शाइन 110 डेली यूज़ के लिए एक अच्छी बाइक है। इस बाइक एक्स-शो रूम की कीमत 64900 रुपये है। इस बाइक में 98.98 cc इंजन लगा है। इस बाइक की माइलेज 65 किलोमीटर प्रतिलीटर है। ब्रेकिंग और कम्फर्ट के हिसाब से शाइन आपको पसंद आ सकती है। सिंपल डिजाइन होने की वजह से इसे बाइक को हर उम्र के लोग आसानी से राइड कर सकते हैं। इसकी सीट लंबी और सॉफ्ट है। इस बाइक को आप 70-80kmph की स्पीड से चला सकते हैं।
Hero HF100
हीरो मोटोकॉर्प की HF100 एक भरोसेमंद बाइक है। इस बाइक एक्स-शो रूम की कीमत 59 रुपये है। यह हीरो की अब तक की सबसे सस्ती बाइक है। इसे डेली यूज़ को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया है। बाइक में 100 cc का इंजन लगा है। डेली यूज़ के लिए यह अच्छी बाइक है। इस बाइक की माइलेज 70 किलोमीटर प्रतिलीटर के आसपास है। इस बाइक की सीट सॉफ्ट जरूर है पर लंबी ना होने के कारण दो लोग आसानी से नहीं बैठ सकते। लेकिन यह एक किफायती बाइक भी है।
Bajaj CT110X
Bajaj CT 110X
बजाज ऑटो के फैन है तो आपके लिए CT 110X बाइक एक अच्छा ऑप्शन बन सकती है। इसमें115.45 cc का इंजन लगा है। इस बाइक की माइलेज भी 70 किलोमीटर प्रतिलीटर के आसपास है। बजाज ने इस बाइक को ऐसे राइडर्स के लिए डिज़ाइन किया है, जोकि सॉलिड परफॉरमेंस के साथ ज्यादा माइलेज की चाहत रखते हैं। इस बाइक एक्स-शो रूम की कीमत 69 हजार रूपये है।
TVS XL 100
TVS XL
अगर आप डेली यूज़ के लिए एक ऐसी बाइक की तलाश में है जिसकी कीमत कम हो और चलाने में इजी हो तो आप TVS XL आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन बंद सकती है। आप इसे पर्सनल और अपने छोटे बिजनेस के लिए यूज़ कर सकते हैं। TVS XL100 की कीमत उत्तर प्रदेश में एक्स-शो रूम कीमत 39900 रुपए से शुरू होती है।इस बाइक में 99.7 cc का 4 स्ट्रोक, सिंगल सिलेंडर इंजन लगा है जो 4.3 bhp की पावर और 6.5 Nm का टार्क देता है। ARAI के मुताबिक ये बाइक 80 किलोमीटर की माइलेज ऑफर करती है। इसका पे-लोड 130 किलोग्राम है। XL 100 के जरिये कंपनी उन ग्राहकों को टारगेट करती है जोकि किफायती और यूटिलिटी टू-व्हीलर खरीदना चाहते हैं। कम वजन के कारण आप इसे हैवी ट्रैफिक में भी इसे आसानी से चला सकते हैं।
यह भी पढ़ें: नई Honda Amaze खरीदने के 5 सबसे बड़े कारण, पहली बार शामिल हुआ ये खास सेफ्टी फीचर
संबंधित खबरें
दिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
22 hrs agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
3 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines