आ रही है Bajaj की सबसे ताकतवर बाइक, Hero और TVS को मिलेगी कांटे की टक्कर
Author: Bani Kalra
Jan 29, 2025 02:48 PM IST
2025 Bajaj Dominar 400: देश की प्रमुख टू-व्हीलर निर्माता कंपनी बजाज ऑटो ने हाल ही में अपनी पल्सर रेंज को अपडेट करने के बाद अब फ्लैगशिप डोमिनार 400 बाइक को भी अपडेट करने जा रही है। नई डोमिनार 400 को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इसकी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई हैं। नई डोमिनार 400 में राइड-बाय-वायर थ्रॉटल सिस्टम के साथ पल्सर NS400Z जैसे राइडिंग मोड मिलने की भी उम्मीद की जा रही है। माना जा रहा है कि इस बार नई डोमिनार काफी पावरफुल होने जा रही है।
ताकतवर इंजन
नई डोमिनार 400 में 373cc, सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलेगा, जो 40bhp की पावर और 35Nm का टॉर्क पैदा करता है। यह इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस होगा। इंजन बेहतर पावरफुल होगा जो सिटी से लेकर हाइवे पर दमदार प्रदर्शन कर सकता है। मौजूदा मॉडल की कीमत 2.32 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है लेकिन नए मॉडल की कीमत ज्यादा रहने वाली है। इस बाइक के जरिये कंपनी यूथ को टारगेट करेगी। फैमिली क्लास के लिए यह बाइक नहीं है।
नई डोमिनार 400 के फीचर्स
नई बजाज डोमिनार में अब टेललाइट मुख्य क्लस्टर में हैं, जबकि ईंधन टैंक पर स्थित सेकेंडरी क्लस्टर हटा दिया गया है। इसकी जगह अब स्मार्टफोन या अन्य गैजेट्स को चार्ज करने के लिए एक USB पोर्ट मिलता है। इसके अलावा इस नई बाइक में नया इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलेगा, जिसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन का सपोर्ट मिलता है।
यह क्लस्टर डिस्प्ले के 2 अलग-अलग सेटों से बना है। बड़ा बायां भाग स्पीडो, टैचो, गियर पोजिशन इंडिकेटर, ओडोमीटर, राइड मोड्स, टाइम, साइड स्टैंड इंडिकेटर, टेल लाइट्स, सेल फोन सिग्नल रिसेप्शन और बैटरी लेवल जानकारी मिलती है। इसके अलावा इसमें बाइक में कितना फ्यूल बचा है और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन जैसे फीचर्स मिलते हैं। बाइक का वजन 188-200 किलोग्राम तक जा सकता है। सेफ्टी के लिए बाइक के दोनों टायरों में डिस्क ब्रेक की सुविधा मिल सकती है।
यह भी पढ़ें: Maruti Suzuki e Vitara की बुकिंग शुरू! 25000 में यहां से करें बुक