Aston Martin भारत में अपनी नई हाई-परफॉरमेंस स्पोर्ट्स कार Vanquish को 22 मार्च को लॉन्च करेगी। इस कार की ग्लोबल लेवल पर केवल 1,000 यूनिट तैयार की जाएंगी। इसलिए भारत में यह कार काफी ज्यादा एक्सक्लूसिव होने वाली है। सिर्फ डिजाइन ही नहीं इस कार का इंजन में बेहद पावरफुल होने वाला है। परफॉरमेंस के लिए Vanquish में V12 इंजन दिया जाएगा। डिजाइन और इंजन के दम पर यह फेरारी को कड़ी टक्कर देगी। आइये जानते हैं एस्टन की कार में क्या कुछ नया और खास देखने को मिलने वाला है…

823 bhp वाला इंजन
नई Aston Martin Vanquish में 5.2 लीटर का ट्विन टर्बो V12 इंजन दिया है जो 823 bhp और 1,000 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 8 स्पीड गियरबॉक्स की सुविधा मिलेगी। महज 3.3 सेकेंड्स में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। इसकी टॉप स्पीड 345 किमी प्रति घंटा है। आपको बता दें कि नई Vanquish सबसे पॉवरफुल और सबसे तेज सीरीज-प्रोडक्शन एस्टन मार्टिन है। इसका गियरबॉक्स इलेक्ट्रॉनिकली कंट्रोल्ड लिमिटेड-स्लिप डिफरेंशियल के साथ रियर व्हील्स को पावर देता है।
डिजाइन और फीचर्स
इस कार का डिजाइन बेहद स्पोर्टी है और इसमें एलिगेंट डिजाइन देखने को मिलता है। Vanquish के फ्रंट एंड में एक प्रोमिनेन्ट ग्रिल दी गई है, जिसके दोनों तरफ मैट्रिक्स LED हेडलाइट्स देखने को मिलत हैं। इस कार के साइड प्रोफाइल में फ्लश डोर हैंडल के साथ कार्बन फाइबर बॉडीवर्क दिया है। इसके अलावा इस कार में टाइटेनियम एग्जॉस्ट और डिफ्यूजर के साथ चार-टेलपाइप देखने को मिलते हैं जो इस कार को स्पोर्टी लुक देने में मदद करते हैं।
इस कार में एक्सटेंडेड व्हीलबेस दिया गया है, जो बेहतर राइड क्वालिटी और स्टेबिलिटी ऑफर करता है। इसके अलावा इसमें अडेप्टिव बिलस्टीन DTX डैम्पर्स के साथ ट्यून किए गए सस्पेंशन को शामिल किया है। इसमें एक नए इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल के साथ बेहतर हैंडलिंग के लिए कैलिब्रेटेड इलेक्ट्रिक पावर-स्टीयरिंग भी है। बेहतर ग्रिप के लिए इस कार में 21 इंच के पिरेली पी जीरो टायर्स दिए गये हैं। बेहतर ब्रेकिंग के लिए इस कार में 410mm फ्रंट और 360mm रियर डिस्क के साथ कार्बन सिरेमिक ब्रेकिंग दी गई है। इस कार की संभावित कीमत 5.50 करोड़ रुपये हो सकती है।
फेरारी से होगी कांटे की टक्कर
Aston Martin Vanquish का सीधा मुकाबला फेरारी12 सिलिंड्री से होगा जिसकी भारत में कीमत 8.50 करोड़ रुपये है। इस कार में 6.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड V12 इंजन लगा है जो 819bhp की पावर और 678Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन बाद पावरफुल है। इसके अलावा इस कार में 8.8-इंच पैसेंजर-साइड डिस्प्ले और 15.6-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले भी मिलता है। इसमें 8-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया है जो रियर व्हील्स को पावर देता है। फेरारी का ये इंजन एस्टन मार्टिन की Vanquish से ज्यादा ताकतवर है। लेकिन कीमत में Vanquish एक वैल्यू फॉर मनी है।