नई Renault Duster से उठा पर्दा, 2025 में इंडिया में होगी लॉन्च

2024 Renault Duster में 10.1-इंच की फ्लोटिंग टचस्क्रीन डिस्प्ले मिलेगी। इंफोटेनमेंट के नीचे एसी वेंट दिए गए हैं। न्यू जनरेशन कार है।

Renault Duster launch

renault duster

विज्ञापन

2024 Renault Duster : रेनॉल्ट ने अपनी धाकड़ एसयूवी से बुधवार को पर्दा उठा दिया है। फिलहाल कार ग्लोबल मार्केट में Dacia Duster के नाम से मिलेगी। बताया जा रहा है कि साल 2025 तक यह कार इंडिया में पेश कर दी जाएगी। पुरानी के मुकाबले कंपनी ने अपनी नई कार के लुक्स, लाइट शेप और इंटीरियर में कई बड़े बदलाव किए हैं। इसमें सभी एडवांस फीचर्स मिलेंगे।

नई Renault Duster को देखने के लिए नीचे दी वीडियों पर करें क्लिक

Advertisment

दो इंजन ऑप्शन

2024 Renault Duster में अब 10.1-इंच की फ्लोटिंग टचस्क्रीन डिस्प्ले मिलेगी। इंफोटेनमेंट के नीचे एसी वेंट दिए गए हैं। न्यू जनरेशन कार है, जिसमें सेफ्टी के एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम जैसे एडवांस फीचर्स मिलेंगे। यह सिस्टम अचानक ब्रेक लगाने की स्थिति में चारों पहियों को कंट्रोल करने में मदद करता है। कार में 1.0-लीटर और 1.3 लीटर दो इंजन ऑप्शन मिलेंगे।

ऑटोमैटिक और मैनुअल दोनों ट्रांसमिशन

2024 Renault Duster में ऑटोमैटिक और मैनुअल दोनों ट्रांसमिशन मिलेंगे। यह कार टर्बो इंजन में भी आएगी। इसमें वाई शेप की नई लाइट दी गई है। कार में आगे और पीछे दोनों जगह एयरबैग मिलेंगे। यह कार 170 hp तक की पावर देगी। कार में पार्किंग सेंसर, 360 डिग्री कैमरा और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम जैसे फीचर्स मिलेंगे। यह कार बाजार में Kia Seltos, Hyundai Creta, Honda Elevate और MG Astor को टक्कर देगी।

Y-shaped LED टेललाइट

2024 Renault Duster में एलईडी लाइट, टेललाइट, क्लाइमेट कंट्रोल ट्यूबेलस टायर और अलॉय व्हील मिलेंगे। नई कार को फ्रंट से पहले के मुकाबले अधिक बॉक्सी और मस्कुलर लुक दिया गया है। कर में पीदे भी एसी वेंट मिलेंगे। नई Y-shaped LED टेललाइट इसके लुक्स को एन्हांस कर रही हैं। यह हाइब्रिड कार है, जिसे कंपनी ने CMF-B प्लेटफार्म पर बनाया है। यह 4×4 कार है, जिसमें खराब रास्तों के लिए हैवी सस्पेंशन लगाए गए हैं। इस कार में थ्री स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया गया है। कार में इलेक्ट्रोनिक पार्किंग ब्रेक और टाइप सी चार्जिंग पोर्ट मिलता है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ