2024 Jawa 42: बाइक लवर्स के लिए गुड न्यूज़! जावा मोटरसाइकिल ने भारत में अपनी नई बाइक Jawa 42 को लॉन्च कर दिया गया है। पिछले मॉडल की तुलना में अपडेटेड जावा 42 बाइक में तकनीकी बदलाव किए गए हैं। इसके अलावा इसमें कुछ नए फीचर्स के साथ नए कलर्स भी शामिल किये गये हैं। लेकिन बाइक के डिजाइन और इंजन में कोई बदलाव नहीं किये गये हैं। आइये जानते हैं नई जावा की कीमत से लेकर इसके फीचर्स और इंजन के बारे में…
कितनी है कीमत ?
2024 जावा 42 की एक्स शोरूम कीमत 1.73 लाख रुपये रखी है। यह अपने पिछले मॉडल की तुलना में करीब 16,000 रुपये सस्ती है। पिछले मॉडल की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 1.89 लाख रुपये थी। बाइक में स्पोक व्हील का विकल्प दिया गया है। इस बाइक का इंजन बेहद दमदार है। आइये जानते हैं इसके फीचर्स के बारे में…
इंजन और पावर
परफॉरमेंस के नई जावा 42 में 250cc का सिंगल सिलेंडर लिक्विड कूल्ड इंजन दिया है जो 27.32 पीएस पावर और 26.84 न्यूटन मीटर टॉर्क ऑफर करता है। यह इंजन 6 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। बाइक में ट्विन एग्जॉस्ट सिस्टम भी दिया गया है।
कंपनी के मुताबिक यह बाइक अब पहले की तुलना में ज्यादा पहले से इस बाइक को इसे पहले से ज्यादा बेहतर तरीके से ट्यून किया गया है जिससे यह हर दूसरे, तीसरे और चौथे गियर पर चलाने में ज्यादा आसानी होती है।
फीचर्स
2024 Jawa 42 में कंपनी की ओर से 17 और 18 इंच अलॉय और स्पोक व्हील का ऑप्शन दिया गया है। इसके साथ ही इसमें एक राउंड हेडलाइट मिलती है जिससे इसे क्लासिक लुक मिलता है। बाइक के दोनों टायर्स में डिस्क ब्रेक लगे हैं।
इस बाइक में पहले से बेहतर ग्राउंड क्लियरेंस दिया है जिसे यह खराब रास्तों को आसानी से पार कर जाती है। सेफ्टी के लिए इस बाइक में ड्यूल चैनल एबीएस, असिस्ट और स्लिप क्लच, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और यूएसबी पोर्ट की सुविधा मिलती है।
यह भी पढ़ें: Maruti Suzuki की पहली मेक-इन-इंडिया SUV अब दौड़ेगी जापान में, गुजरात से भेजीं 1600 गाड़ियां
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
1 day agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
1 day agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
1 day agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
2 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
2 days ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
3 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines