2024 Maruti Swift: मारुति सुजुकी ने अपनी नई स्विफ्ट की बुकिंग शुरू कर दी है। महज 11000 रुपये देकर आप इस कार को बुक कर सकते हैं। भारत में इसे 9 मई को लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च से पहले ही नई स्विफ्ट की माइलेज और सेफ्टी का खुलासा हो गया हैं। अगर आप भी नई स्विफ्ट का कर रहे हैं इंतजार? तो आइये जानते हैं इसकी माइलेज से लेकर सेफ्टी फीचर के बारे में….
माइलेज का हुआ खुलासा
नई स्विफ्ट पुरानी स्विफ्ट की तुलना में 3.3 Kmpl ज्यादा माइलेज ऑफर करेगी। सोर्स के मुताबिक एक लीटर में यह करीब 25.72 Kmpl की माइलेज ऑफर करेगी। यानी करीब 26 किलोमीटर की माइलेज के साथ यह बाजार में अपनी जगह बनाने की फिर से कोशिश करेगी।
नई स्विफ्ट के डिजाइन में काफी बड़े बदलाव देखने को मिलने वाले हैं। इसके फ्रंट लुक से लेकर साइड लुक और रियर प्रोफाइल को पूरी तरह से बदल दिया जाएगा। इसके अलावा इसके इंटीरियर में भी नयापन देखने को मिल सकता है।
New Gen Swift
इंजन और पावर
नई स्विफ्ट में 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलने की संभावना है। माना जा रहा है कि इसे Tune किया जाएगा ताकि बेहतर माइलेज और पावर मिल सके।
इस बार इस कार में हाइब्रिड तकनीक को भी शामिल किया जाएगा, अब यदि ऐसा हुआ तो कार की माइलेज तो बढ़ जायेगी साथ ही कीमत में भी बड़ा फर्क आएगा। सेफ्टी के लिए नई स्विफ्ट में 6 एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD और डिस्क ब्रेक जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।
New Gen Swift
सेफ्टी में फेल है स्विफ्ट
स्विफ्ट अपने सेगमेंट की सबसे लोकप्रिय कार रही है। लेकिन सेफ्टी के मामले में यह बेहद कमजोर कार साबित हुई है। यानी एक्सीडेंट हुआ तो आपको यह बिलकुल भी सेफ नहीं रख पाएगी। क्योंकि भारत में मौजूदा स्विफ्ट को ग्लोबल NCAP में 1 स्टार रेटिंग मिली थी।
ऐसे में नया मॉडल कितना सेफ होगा, इसका पता आने वाले दिनों में लग जाएगा। लेकिन नई स्विफ्ट को बुक करने से पहले यह भी जान लीजिये कि यह देश की सबसे अनसेफ कार रही है। यानी सवाल आपका और आपकी फैमिली का है।
यह भी पढ़ें: 5.33 लाख की इस सस्ती 7 सीटर कार की हुई फिर जमकर बिक्री, 27km की देती है माइलेज
संबंधित खबरें
Hero ने लॉन्च कीं दो नई धांसू बाइक्स, जानें फीचर्स और कीमत
22 hrs agoBS7 लागू होने पर क्या बंद हो जाएंगी पुरानी कारें? सरकार के नए नियम जान लें
23 hrs agoकार की रीसेल वैल्यू बढ़ानी है तो अपनाएं ये 5 टिप्स, मिलेगा 30% तक का फायदा!
1 day agoकार के ब्रेक पैड जल्दी घिस रहे हैं? इन 5 गलतियों से बचकर बढ़ा सकते हैं उनकी
1 day agoगाड़ी का माइलेज अचानक गिरने पर सबसे पहले ये 6 चीजें करें चेक
1 day agoMaruti की कारों पर दिवाली ऑफर, इन मॉडल पर मिल रही बंपर छूट
1 day agoTesla की कार पहले उल्टी चली, फिर हवा में उड़ी! वीडियो देख नहीं होगा यकीन
2 days agoबाइक की चेन से क्यों आती है खटखट की आवाज? इसे ऐसे करें ठीक
2 days agoमहिंद्रा की पहली CNG SUV लॉन्च, कीमत 10 लाख से भी कम, जानें डिटेल्स
3 days agoकार के इंजन को बर्बाद कर सकती हैं आपकी ये 4 गलतियां!
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines