Mahindra BE 6: महिंद्रा ने हाल ही में अपनी इलेक्ट्रिक कार BE 6 को पेश किया है। इस कार के आने से अब बाजार में स्टाइलिश डिजाइन वाली कारों का भी दौर शुरू हो गया है। नई BE 6 में कई एडवांस्ड फीचर्स को शामिल किया गया है। इस कार की कीमत 18.90 लाख रुपये से शुरू होती है। इसमें कई ऐसे-ऐसे फीचर्स दिए हैं, जो देश में आज तक किसी कार में देखने को नहीं मिलते।
Mahindra BE 6: डिजाइन, इंटीरियर और डायमेंशन
महिंद्रा BE 6 की लंबाई ,371mm,चौड़ाई ,907mm और हाईट 1,627mm और व्हीलबेस 2,775mm है। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 207mm है इसमें 455 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। इस कार का डिजाइन काफी स्टाइलिश है। भविष्य में हम ऐसे डिजाइन वाली कारों की उम्मीद कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: TVS Raider और Xtreme 125R को टक्कर देगी नई Honda SP125 बाइक, अब इंजन भी हुआ एडवांस्ड
Mahindra BE 6: फीचर्स की लंबी लिस्ट
सेफ्टी के लिए नई Mahindra BE 6 में Level 2 ADAS, 360 डिग्री कैमरा, 7 एयरबैग, ऑटो पार्क असिस्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसमें 12.3-इंच फ्लोटिंग स्क्रीन दी गई है, जो 30 से ज्यादा प्री-इंस्टॉल किए गए ऐप के साथ MAIA सॉफ्टवेयर चलते हैं। पुश बटन स्टार्ट, ऑटो हेडलाइट्स, वाइपर, रियर एसी वेंट पैनोरमिक सनरूफ और डॉल्बी एटमॉस के साथ 16-स्पीकर वाला हारमोन कार्डन सिस्टम दिया गया है। सेफ्टी के लिए 7 एयरबैग, लेवल 2 ADAS सूट, 360-डिग्री कैमरा और ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स से लैस किया गया है।
Mahindra BE 6:परफॉरमेंस और रेंज
Mahindra BE 6 को दो बैटरी ऑप्शन में लाया गया है। इसमें 59 KWh और 79 kWh की क्षमता की बैटरी के ऑप्शन दिए गए हैं। फुल चार्ज पर इसकी अधिकतम रेंज 682 किलोमीटर है। महिंद्रा इनकी बैटरी पैक पर लाइफटाइम वारंटी दे रहा है। Mahindra BE 6 में 59 kWh बैटरी से 228bhp मिलती है, जबकि 79 kWh बैटरी वेरिएंट से 281 bhp मिलती है।
कंपनी का है कि 175 kW DC फ़ास्ट चार्जर के साथ बैटरी केवल 20 मिनट में 20% से 80% तक चार्ज होती है। इस कार की हैंडलिंग और राइड क्वालिटी बेहतर है। हम इसे 202 kmph की रफ़्तार देने में सफल रहे। डेली यूज़ के लिए आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकीन हैवी ट्रेफिक में इसके हैंडल करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। लेकिन हाईवे पर इसकी परफॉरमेंस काफी बढ़िया है और तेज रफ़्तार पर यह पूरे कण्ट्रोल में रहती है।
यह भी पढ़ें: 1 जनवरी से Skoda की कारें खरीदना होगा महंगा, 31 से पहले कार खरीदने में होगा फायदा
संबंधित खबरें
अब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 hr agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
4 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
8 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines