1 जनवरी से Skoda की कारें खरीदना होगा महंगा, 31 से पहले कार खरीदने में होगा फायदा

Skoda Hike Prices: स्कोडा ने ऐलान किया है कि नए साल में सभी कारों की कीमतों में 3% तक की बढ़ोतरी की जाएगी। ऐसे में इस महीने ही कार खरीदने में आपको फायदा होगा।

Skdoa
विज्ञापन

Skoda Hike Prices: दिसंबर महीने में कार खरीदना काफी फायदेमंद साबित हो सकता है क्योंकि अपनी पुरानी बिक्री को बढ़ाने के लिए काफी अच्छा डिस्काउंट दे रही हैं। लेकिन 1 जनवरी 2025 से कार कंपनियां अपनी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी करने जा रही हैं। स्कोडा ने ऐलान किया है कि नए साल में सभी कारों की कीमतों में 3% तक की बढ़ोतरी की जाएगी। लेकिन सभी कारों और एसयूवी पर एक समान बढ़ोतरी नहीं होगी बल्कि सभी कारों और एसयूवी के सभी वेरिएंट्स पर अलग अलग बढ़ोतरी की जाएगी। अगर आप 31 दिसंबर से पहले कार खरीद लेते हैं तो महंगी कार खरीदने से बच सकते हैं…

विज्ञापन

कीमत बढ़ने के पीछे कारण

कीमत बढ़ने के पीछे इनपुट कॉस्ट  और ऑपरेशनल कॉस्ट में बढ़ोतरी की वजह से एक जनवरी 2025 से कीमतों में तीन फीसदी तक की बढ़ोतरी की जाएगी। आपको बता दें कि Skoda Kylaq  की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। आपको बता दें कि Skoda Kylaq की कीमत में बढ़ोतरी तब की जायेगा जब इसकी 33,333 यूनिट्स की बुकिंग पूरी हो जाएगी। Skoda ने इस साल 6 नवंबर को Kylaq को लॉन्‍च किया गया है। जिसकी कीमत 7.89 लाख रुपये से शुरू होती है। इस समय कंपनी के पास Slavia, Kushaq और Kodiaq जैसी गाड़ियां मौजूद हैं।

होंडा की भी कारें होंगी महंगी

होंडा ने भी 1 जनवरी 2025 से कारों की कीमतों में 2% की बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है। दाम बढ़ाने के पीछे कच्चे माल और ढुलाई की बढ़ती लागत की वजह से यह फैसला लिया गया है। होंडा इस समय भारत में अमेज, सिटी और एलिवेट जैसी कारें बेचती है। इस बारे में होंडा कार्स इंडिया में मार्केटिंग और सेल्स के वाइस प्रेसिडेंट कुणाल बहल ने बताया कि कच्चे माल और ढुलाई की बढ़ती लागत के चलते गाड़ियों की कीमत में इजाफा करना जरूरी हो गया था। अब इसका थोड़ा बोझ ग्राहकों पर पड़ेगा। सामान की ढुलाई का खर्च भी बढ़ गया है।

विज्ञापन

आपको बता दें कि होंडा से पहले और टाटा मोटर्स, मारुति सुजुकी, हुंडई, मर्सिडीज-बेंज, ऑडी, एमजी, होंडाऔर BMW   समेत कई कंपनियां जनवरी से कीमतें बढ़ाने का ऐलान कर चुकी हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ