Hyundai Suv cars: साउथ कोरियन कार निर्माता कंपनी हुंडई एसयूवी सेगमेंट में कई गाड़ियां ऑफर करती है। कंपनी की दो स्मार्ट एसयूवी कार हैं Hyundai Tucson और Hyundai Alcazar. अब कंपनी अपनी इन दोनों गाड़ियों की सेल इम्प्रूव करने के लिए इनका अपडेट वर्जन लेकर आने वाली है। दोनों गाड़ियों के इंजन पावर में कोई बदलाव नहीं किया जा रहा है। इनके केवल एक्सटीरियर और इंटीरियर लुक्स में चेंज होगा। फिलहाल कंपनी ने इनके अपडेट वर्जन की लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है। अनुमान है कि Alcazar का नया वर्जन इसी साल लॉन्च होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नई Tucson को मार्च 2025 तक पेश कर दिया जाएगा। आइए इन दोनों के फीचर्स और कीमतों के बारे में जानते हैं।
Hyundai Tucson
Hyundai Tucson में तीन-स्पोक ट्रेंडी लुक स्टीयरिंग व्हील
कंपनी अपनी नई कार के पावरट्रेन में कोई बदलाव नहीं कर रही है, इसमें वहीं पुराना 2.0 लीटर का इंजन मिलेगा। बताया जा रहा है कि कार के फ्रंट को पहले से अधिक बॉक्सी और मस्कुलर बनाया जा रहा है। नई कार की हेडलाइट और रियर लाइट को नया ट्रेंडी डिजाइन दिया जा सकता है। इसमें तीन-स्पोक ट्रेंडी लुक स्टीयरिंग व्हील और डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलेगा। यह कार पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन पावर में मिलेगी।
छह एयरबैग और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम
2024 Hyundai Tucson को नए कंट्रोल पैनल के साथ पेश किया जाएगा। इसमें टच स्क्रीन इंफोटेनेमेट सिस्टम मिलेगा। यह कार डुअल टोन डैशबोर्ड और सेंटर कंसोल लेआउट के साथ मिलेगी। Tucson Facelift में सेफ्टी के लिए छह एयरबैग और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम मिलेगा, जो सड़क पर किसी अन्य वाहन के ज्यादा नजदीक आने पर अलर्ट जारी करता है। हाई पिकअप के लिए कार के पेट्रोल वर्जन में 154bhp की पावर और 192 Nm का टॉर्क मिलता है।
2024 Hyundai Tucson में मिलेंगे ये फीचर्स भी..
- इसमें रियर पार्किंग सेंसर और 360 डिग्री कैमरा मिलेगा।
- अनुमान है कि यह कार नवंबर 2024 तक पेश कर दी जाएगी।
- यह शुरुआती कीमत 29 लाख रुपये ऑन रोड से 36 लाख रुपये ऑन रोड तक ऑफर की जा सकती है।
- बॉडी कलर बंपर और अलॉय व्हील ऑफर किए जाएंगे।
Hyundai Alcazar
Hyundai Alcazar में 190 km/h की टॉप स्पीड
इस कार में हाई पावर के लिए 1493 cc का इंजन मिलता है। हाई पिकअप के लिए यह कार 116 PS की पावर और 250 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करती है। ये कार 6 और 7 दोनों सीट ऑप्शन में मिलती है। कार में हाई स्पीड के लिए 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है कार में 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है, जो इसे हाई क्लास लुक देता है। 2024 Hyundai Alcazar में नई ग्रिल के साथ स्टाइलिश हेडलाइट और टेललाइट मिलेगी।
कार में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन
Hyundai Alcazar पांच वेरिएंट में आती है और इसमें पैनोरमिक सनरूफ दिया गया है। पैनोरमिक सनरूफ साइज में थोड़ी बड़ी होती है, जो पीछे रियर सीट तक जाती है। कंपनी का दावा है कि ये कार 20.4 kmpl की माइलेज देती है। यह कार ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में ऑफर की जा रही है। हुंडई की यह कार रियर सीट पर चाइल्ड एंकरेज और सीट बेल्ट रिमांइडर के साथ आती है।
2024 Hyundai Alcazar Interior
Hyundai Alcazar के स्मार्ट फीचर्स
- कार में क्रूज कंट्रोल और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं।
- कार में छह एयरबैग और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक आती है।
- ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल और वॉयस कंट्रोल का फीचर है।
- कार शुरुआती कीमत 16.77 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर की जा रही है।
- कार में पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन आते हैं।
- कंपनी इसमें टर्बों इंजन का भी ऑप्शन दे रही है।
|
Hyundai Alcazar
|
Car Specifications |
| Price |
Rs. 20.90 Lakh onwards
|
| Mileage |
18.1 to 20.4 kmpl
|
| Engine |
1482 cc & 1493 cc
|
| Fuel Type | Petrol & Diesel |
| Transmission |
Manual & Automatic
|
| Seating Capacity | 6 & 7 Seater |
ये भी पढ़ें: 17 जुलाई को लॉन्च होगी ये बिग साइज SUV, टोयोटा की Innova और Fortuner को देगी टक्कर
ये भी पढ़ें: Upcoming Ev Cars In India: न्यू जनरेशन ईवी कार, 460 Km की रेंज और टच स्क्रीन सिस्टम, जानें कीमत
संबंधित खबरें
नई Honda Elevate भारत में लॉन्च, मिलें धांसू फीचर्स, इतनी है कीमत
8 hrs agoनई Skoda Slavia हुई लॉन्च, जानें हर वेरिएंट की कीमत और फीचर्स
13 hrs agoनई मर्सिडीज कार भारत में लॉन्च, बिना पेट्रोल चलेगी गाड़ी! चौंका देगी कीमत
17 hrs agoसर्दियों में कार टायर में कितनी हवा रखना चाहिए? जान लें काम की बात
19 hrs agoकल लॉन्च होगी नई Honda Elevate, जानें कितनी हो सकती है कीमत
1 day agoक्या CNG कार में पेट्रोल और सीएनजी को बराबर अनुपात में रखना जरूरी है?
1 day agoEV से भी महंगी Hybrid कारें, ग्राहक किस चीज के दे रहे हैं इतने पैसे?
1 day ago5-10 लाख का बजट है तो नई कार लें या पुरानी? क्या होगा फायदे का सौदा
1 day agoठंड आने से पहले कार को करें तैयारी, जरूर चेक करें गाड़ी की ये 6 चीजें
4 days agoHonda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, 21 हजार देकर कर सकते हैं बुक
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines