Hyundai Exter: देश की बड़ी कार निर्माता कंपनी हुंडई मोटर इंडिया ने अपनी एंट्री लेवल एक्सटर SUV के दो नए वैरिएंट बाजार में लॉन्च किए हैं। खास बात ये है कि इन दोनों वैरिएंट में सनरूफ मिलेगी। एक्सटर में इन वैरिएंट के नाम S(O)+ MT और S+ AMT है। कीमत की बात करें तो एक्सटर S(O)+ MT की कीमत 7,86,300 रुपए और एक्सटर S+ AMT की कीमत 8,43,900 रुपए रहेगी। ये दोनों वैरिएंट उन ग्राहकों का सपना करेंगे को SUV में सनरूफ तो चाहते हैं लेकिन उनका बजट कम है।
नई Exter के फीचर्स
हुंडई एक्सटर S+ AMT और S(O)+ MT के फीचर्स की बात करें तो इसमें वायरलेस एपल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो 8-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। इसके अलावा इसमें TFT मल्टी–इंफो डिस्प्ले वाला डिजिटल क्लस्टर दिया है।
कार में एयर कंडीशनिंग वेंट और इलेक्ट्रिक सनरूफ के साथ सभी चारों विंडो पर पावर्ड फंक्शन जैसे फीचर्स मिलते हैं।
इसके अलावा एक्सटर में फ्लोर मैट, हेडलाइट एस्कॉर्ट फंक्शन, आगे और पीछे की तरफ स्किड प्लेट और LED डेटाइम रनिंग लाइट भी मिलती है। सेफ्टी के लिए इस SUV में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, 6 एयरबैग, 3-पॉइंट सीटबेल्ट, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल–स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल , व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट (VSM), बर्गलर अलार्म, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक–फोर्स डिस्ट्रीब्यूशन) के साथ एंटी–लॉक ब्रेक, इम्पैक्ट–सेंसिंग ऑटो डोर अनलॉक और इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल शामिल हैं।
फाइल फोटो
इंजन और पावर
हुंडई एक्सटर का में 1.2-लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है जो 82 bhp की पावर और 113.8 Nm का टॉर्क पैदा करती है। इसे 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन या 5-स्पीड AMT के साथ जोड़ा गया है। अभी हालम ही में एक्सटर को CNG ऑप्शन के साथ पह किया था।
यह भी पढ़ें : इलेक्ट्रिक वाहनों पर सब्सिडी की जरूरत नहीं! नितिन गडकरी का बयान चौंकाने वाला
संबंधित खबरें
कार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
9 hrs agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
10 hrs agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
12 hrs agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
14 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
16 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
1 day agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
1 day agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines