2024 Hyundai Creta: बड़ी ऑटो कंपनियों में शुमार हुंडई मोटर इंडिया भारतीय बाजार में क्रेटा फेसलिफ्ट को लॉन्च करने की तैयारी में है। हाल ही में, अपकमिंग हुंडई क्रेटा को सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया, जिससे संकेत मिलता है कि यह जल्द ही मार्केट में दस्तक दे सकती है। आइए इसके संभावित कीमत और फीचर्स पर एक नजर डालते हैं।
2024 Hyundai Creta की संभावित कीमत
सबसे पहले कीमत की बात करें तो उम्मीद है कि कंपनी 2024 हुंडई क्रेटा को मौजूदा क्रेटा की कीमत से अधिक हो सकती है। मौजूदा क्रेटा की कीमत भारत में 10.87 लाख रुपये से 19.20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।
2024 Hyundai Creta की खासियत
2024 हुंडई क्रेटा की टीजर इमेज से पता चलता है कि एसयूवी बिलकुल बदले अवतार में लॉन्च हो सकती है। इसमें एक नया डिजाइन वाला फ्रंट और रियर प्रोफाइल मिला है। आगे की तरफ, आने वाली क्रेटा में वर्टिकल माउंटेड स्प्लिट हेडलैम्प्स हैं। एसयूवी के पिछले हिस्से में बड़े टेल लैंप देखने को मिलेगी। इसके साथ ही अपकमिंग क्रेटा में 18-इंच के व्हील्स मिलने की संभावना है।
2024 Hyundai Creta: इंजन और इंटीरियर
हुड के तहत, अपकमिंग क्रेटा एसयूवी को समान 1.5L पेट्रोल इंजन, 1.5L टर्बो पेट्रोल इंजन और 1.5L डीजल इंजन के साथ संचालित किए जाने की उम्मीद है। सभी इंजन मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आएंगे। इंटीरियर की बात करें तो संभावना है कि 2024 हुंडई क्रेटा में बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम, पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और अन्य बदलाव होंगे।
यह भी पढ़ेंः ये हैं सबसे ज्यादा माइलेज वाले टॉप-5 स्कूटर्स, लिस्ट में होंडा एक्टिवा भी
2024 Hyundai Creta कब होगी लॉन्च
फिलहाल कंपनी ने आधिकारिक तौर पर नई क्रेटा की लॉन्च की तारीख की घोषणा नहीं की है। हालांकि, उम्मीद है कि यह कार अगले साल की शुरुआत में भारतीय बाजार में दस्तक दे सकती है।
संबंधित खबरें
बाइक की चेन से क्यों आती है खटखट की आवाज? इसे ऐसे करें ठीक
18 hrs agoमहिंद्रा की पहली CNG SUV लॉन्च, कीमत 10 लाख से भी कम, जानें डिटेल्स
21 hrs agoकार के इंजन को बर्बाद कर सकती हैं आपकी ये 4 गलतियां!
23 hrs agoToyota Glanza Facelift हुई लॉन्च, बस इतनी है शुरुआती कीमत
1 day agoआ रही Honda की नई EV! इस दिन होगा डेब्यू, जानें संभावित रेंज और फीचर्स
1 day agoलोक अदालत में किन चालानों पर नहीं मिलेगी राहत? जान लें नियम
1 day agoMG Windsor EV का नया अवतार लॉन्च, जानें क्या मिल नया और कितनी है कीमत
1 day agoचलती कार में गलती से रिवर्स गियर लगा दिया तो क्या होगा?
2 days agoबाइक खरीदते समय BHP या Torque, किसे दें ज्यादा महत्व?
2 days agoकार का इलेक्ट्रिॉनिक पार्किंग ब्रेक क्या और कैसे काम करता है?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines