New Bajaj Pulsar F250: बजाज ऑटो की तरफ से इस साल लगातार नई-नई बाइक्स लॉन्च हो रही हैं। 3 मई को ही कंपनी ने अपनी सबसे पावरफुल Pulsar NS400Z को भारत में उतारा किया था, और आज बजाज ने अपनी Pulsar F250 को भी लॉन्च कर दिया है। दिल्ली में इस बाइक की एक्स-शो रूम कीमत 1.51 लाख रुपये रखी गई है। आपको बता दें कि जब बजाज ने Pulsar NS400Z का ग्लोबल लॉन्च किया था तब उसी समय इस बाइक से भी पर्दा उठाया था। आइये जानते हैं नई पल्सर के फीचर्स…
क्या है खास नई Pulsar F250 में?
बजाज की नई पल्सर F250 शोरूम्स (showrooms) में आना शुरू हो गई है। बाइक में एक बड़ा LCD डिस्प्ले मिलेगा जिसमें कई जानकारियां आपको मिल जायेंगी। मैसेज अलर्ट, और कनेक्टिविटी फीचर्स भी दिए गये हैं। आप अपना स्मार्टफोन कनेक्ट करके मैप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसके फ्रंट में USD फ्रंट फोर्क्स मिलेंगे जोकि गोल्ड फिनिश में होंगे। बजाज इस बाइक के जरिये यूथ को टारगेट करेगी, इसलिए इसका डिजाइन स्ट्रीट स्टाइल में दिया गया है। इस बाइक में ट्रैक्शन कंट्रोल फीचर मिलता है जिसकी वजह से बाइक स्लिप नहीं होगी। इतना ही नहीं इसमें एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD की भी सुविधा मिलेगी। बेहतर ब्रेकिंग के लिए बाइक में डिस्क ब्रेक्स की सुविधा मिलेगी।
इंजन और पावर
नई पल्सर में 249.07cc का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया है जोकि 24.5 PS की पावर और 21.5Nm का टॉर्क देता है। यह इंजन 5 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स से लैस है। बजाज का दावा है कि नया इंजन हर मौसम में बेहतर प्रदर्शन कर सकता है। यह फन टू राइड इंजन है।
यह भी पढ़ें: सेफ्टी में सुपर फ्लॉप इन कारों की होती है सबसे ज्यादा बिक्री, नई कार खरीदने से पहले चेक करें लिस्ट
संबंधित खबरें
Tata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
13 hrs agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
18 hrs agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
19 hrs agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
21 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
2 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
2 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
2 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
2 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
3 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines