Tata की यह नई इलेक्ट्रिक कार, 120 Kmph की टॉप स्पीड, 9 सेकंड में पकड़ती है रफ्तार

2023 Tata Nexon ev

2023 Tata Nexon ev

विज्ञापन

Tata Nexon: भविष्य इलेक्ट्रिक गाड़ियों का है। सरकार भी ईवी गाड़ियों को बढ़ावा दे रही है। इसी को ध्यान में रखकर टाटा अपनी सबसे धाकड़ एसयूवी नेक्सन ईवी का अपडेटेड वर्जन लॉन्च होने वाला है। अनुमान है कि यह कार सड़क पर 120 Kmph की टॉप स्पीड देगी।

फुल चार्ज होने पर 453 km की रेंज

यह न्यू जेनरेशन कार महज 9 सेकंड में ही 0 से 100 kmph की स्पीड पकड़ लेने में सक्षम होगी। 2023 Tata Nexon EV एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 453 km तक चलेगी। इसमें 40.5 kWh की जानदार बैटरी दी गई है। कार में 30.2 kWh बैटरी पैक का भी विकल्प है।

Advertisment

56 मिनट में 80 फीसदी तक चार्ज

यह स्टाइलिश कार फास्ट चार्जर से 56 मिनट में 80 फीसदी तक चार्ज हो जाती है। इस धांसू कार में 10.25 इंच का इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन सिस्टम दिया गया है। बाजार में इसका पेट्रोल और डीजल दोनों वेरिएंट मिलता है। 2023 Tata Nexon EV में फुल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलेगा।

14 सितंबर को लॉन्च होगी

कार में सेफ्टी के लिए एयरबैग दिए गए हैं। नई कार में धाकड़ लुक्स मिलेंगे। 2023 Tata Nexon EV की 9 सितंबर से बुकिंग शुरू होगी। यह कार 14 सितंबर को लॉन्च की जाएगी। कार में 360-डिग्री कैमरा दिया गया है। Tata Nexon में 129 hp की पावर मिलेगी। टाटा नेक्सन को ग्लोबल NCAP कार क्रैश टेस्ट में 5 स्टार प्राप्त हैं।

विज्ञापन

कार में हवादार फ्रंट सीटें

Tata Nexon EV में लेदरेट अपहोल्स्ट्री और ऑटोमैटिक ट्रासंमिशन ऑफर किया जाता है। इस जानदार कार में टच-बेस्ड क्लाइमेट कंट्रोल मिलता है। कार में हवादार फ्रंट सीटें मिलती हैं और 245 Nm का टॉर्क दिया गया है। इस धाकड़ कार में 7 इंच का टचस्क्रीन सिस्टम है।

विज्ञापन

378 लीटर का बड़ा बूट स्पेस

Tata Nexon EV बाजार में Hyundai Kona Electric,Mahindra XUV400 EV और MG ZS EV को टक्कर देगी। XUV400 EV में 378 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलता है। कार में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑफर किया जाता है। कार में छह एयरबैग और कॉर्नरिंग ब्रेक कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं। XUV400 EV में फोल्डेबल ओआरवीएम, रियर पार्किंग कैमरा सिंगल-पैन सनरूफ और पुश-बटन स्टार्ट-स्टॉप दिया गया है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ