2023 KTM 390 Adventure: 2023 केटीएम 390 एडवेंचर से बुधवार को पर्दा उठ गया। कंपनी ने अब इसे ओर तीखे अंदाज में स्पोक व्हील के साथ बाजार में पेश किया है। बाइक लवर्स लंबे समय से KTM 390 Adventure में स्पोक व्हील की मांग कर रहे थे। अब तक यह केवल अलॉय व्हील्स के साथ आती है।
फ्रंट में 19-इंच और रियर में 17-इंच यूनिट
2023 KTM 390 Adventure में हल्के काले रंग के एनोडाइज्ड एल्युमीनियम स्पोक व्हील दिए गए हैं। जिसमें फ्रंट में 19-इंच यूनिट और रियर में 17-इंच यूनिट है। यह मोटरसाइकिल में अधिक ऑफ-रोड क्षमता जोड़ते हैं और कॉन्टिनेंटल TKC70 दोहरे उद्देश्य वाले टायरों के साथ चलते हैं। इस बार स्पोक व्हील के अलावा मोटरसाइकिल में कुछ अन्य अपग्रेड और नए कलर के साथ बाजार में उताने की योजना है। कंपनी का दावा है कि जल्द ही भारतीय बाजार में लोगों को मिलेगी।
और पढ़िए –Union Budget 2023: ऑटो सेक्टर में भी बड़ी घोषणा, इलेक्ट्रिक वाहन समेत बाइक होगी सस्ती
2023 KTM 390 Adventure
होगा नया ग्राफिक्स और 6-स्पीड गियरबॉक्स
इसके अलावा मोटरसाइिकल पर नया ग्राफिक्स देखने को मिलेगा। मीडिया रिर्पोट्स के मुताबिक 2023 KTM 390 Adventure 44 बीएचपी और 37 एनएम पीक टॉर्क उत्पन्न करने की क्षमता रखती है। इसके अलावा इसमें 373 सीसी सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया जा रहा है। जिसे 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। बाइक में क्विकशिफ्टर, राइड बाय वायर, कॉर्नरिंग एबीएस, ट्रैक्शन कंट्रोल, ऑफ-रोड मोड और अन्य फीचर्स शामिल है। बताया जा रहा है कि 373.2 सीसी की इस धाकड़ बाइक की कीमत ₹3.03 से 3.3 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है।
और पढ़िए –MG Air EV: 2 डोर और 4 सीटर इस बजट EV Car कार की कीमत बस इतनी सी, जानें फीचर्स
मोटरसाइकिल को यह बनाएगा खास
- फ्यूल टैंक पर एक नया केटीएम डेकल और ‘रेडी टू रेस’ स्टिकर मिलेगा
- फ्रंट फेंडर को ‘WP’ डिकल दिया जाएगा
- ट्रेलिस फ्रेम में ऑरेंज रंग किया गया है
- ब्रेक्र में 320 मिमी फ्रंट और 230 मिमी रियर रोटर दिया गया है जो BYBRE-sourced कैलीपर्स के साथ काम करते हैं
- ट्रैक्शन कंट्रोल, कॉर्नरिंग एबीएस, ऑफ-रोड मोड, एलईडी लाइटिंग और पांच इंच का कलर टीएफटी डिस्प्ले है
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
जानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
9 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
12 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
14 hrs agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines