कर दी मौज, इतना कम रखा गया नई Kia Seltos का दाम, रेट अनाउंस होते ही शोरूम पर टूट पड़े लोग 

2023 kia seltos price, 2023 kia seltos mileage, auto news, cars under 10 lakhs

फाइल फोटो

विज्ञापन

2023 Kia Seltos: साउथ कोरियन कार निर्माता कंपनी किआ ने इंडिया में हाल ही में अपनी हाई सेल कार Seltos का अपडेट वर्जन लॉन्च किया था। गुरुवार को कंपनी ने अपनी इस धाकड़ कार के रेट अनाउंस कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार नई Seltos Facelift की शुरुआती कीमत 10.90 लाख रुपये एक्स शोरूम तय की गई है। वहीं, इसका टॉप वैरिएंट 19.

80 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलेगा।

Advertisment

यहां करें बुकिंग, देने होंगे केवल 25 हजार 

नई कार में कंपनी ने 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया है। आप 25,000 रुपये का टोकन अमाउंट देकर इसे कंपनी के डीलरशिप और आधिकारिक वेबसाइट पर बुक कर सकते हैं। बता दें 14 जुलाई को कार के नए वर्जन के लॉन्च के पहले ही दिन कंपनी को अपनी इस धांसू कार की 13,424 बुकिंग मिलीं थी।

2023 kia seltos price, 2023 kia seltos mileage, auto news, cars under 10 lakhs

फाइल फोटो

सेफ्टी के लिए एडवांस ड्राइवर असिस्टेंट सिस्टम

कार में सेफ्टी के लिए एडवांस ड्राइवर असिस्टेंट सिस्टम (ADAS) मिलेगा। इसके अलावा कार में 6 एयरबैग, हिल असिस्ट कंट्रोल, व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट, 360 डिग्री कैमरा मिलेगा दिया गया है। बाजार में यह कार Hyundai Creta, Volkswagen Taigun, Urban Cruiser Hyryder और Grand Vitara को टक्कर देती है।

विज्ञापन

दिए गए हैं अलॉय व्हील के साथ ट्सूबलेस टायर 

कार में 10.25-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा। कार में फ्रंट वेंटिलेटेड सीटें, कनेक्टेड टेलीमैटिक्स, टायर मॉनिटरिंग प्रेशर सिस्टम, हेड-अप डिस्प्ले और प्रीमियम बोस साउंड सिस्टम मिलेगा। 2023 Kia Seltos में अलॉय व्हील के साथ ट्सूबलेस टायर मिलेंगे।

फ्रंट बम्पर के अंदर दिए गए हैं  तीन पॉड फॉग लैंप

कार में फ्रंट वेंटिलेटेड सीटें और टायर मॉनिटरिंग प्रेशर सिस्टम मिलेगा। इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन ऑफर किए जाएंगे। इसके फ्रंट बम्पर के अंदर लगे तीन पॉड फॉग लैंप मिलेंगे। फिलहाल कंपनी ने इसकी कीमत और डिलीवरी डेट के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है। उम्मीद है कि कंपनी अगले दो माह के भीतर इसकी डिलीवरी शुरू कर देगी। कार में अट्रैक्टिव कलर ऑप्शन ऑफर किए गए हैं।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ