हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Kia ने लॉन्च कर दी अपनी नई कार, माइलेज ज्यादा और कीमत कम, जानें फीचर्स

विज्ञापन
फाइल फोटो

Affordable Cars in India: इंडियन कार बाजार में पिछले कुछ सालों से साउथ कोरियन कंपनी Kia ने अपनी पैठ बना ली है। Kia Seltos कंपनी की सबसे अधिक बिक्री होने वाली कारों में से एक कार है। अब कंपनी ने अपनी इस मॉडल का BS6 वर्जन लॉन्च किया है। जिसने आते ही तहलका मचा दिया है।

2023 Kia Seltos में अब 2 इंजन ऑप्शन मिलेंगे

कंपनी के मुताबिक नई 2023 Kia Seltos में अब 2 इंजन ऑप्शन मिलेंगे। इसमें 1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन और 1.5-लीटर टर्बो डीजल इंजन दिया जाएगा। 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन को 6-स्पीड मैनुअल या CVT के साथ जोड़ा गया है। वहीं, 1.5-लीटर डीजल इंजन को 6-स्पीड iMT गियरबॉक्स से जोड़ा है। कार डीजन इंजन में 20 kmpl और पेट्रोल में 16 kmpl की माइलेज देती है।

और पढ़िए –बच्चे और बुजुर्ग सबके लिए बेस्ट है यह E Scooter, महज 1560 रुपये देकर ले जाएं घर, जानें फीचर्स

विज्ञापन

2023 kia seltos

कीमतों पर पड़ा यह असर

नए बदलावों के बाद अब 2023 Kia Seltos की कीमत 50000 रुपये तक बढ़ गई है। अब यह कार शुरुआती कीमत 10.89 लाख रुपए एक्स शोरुम में बाजार में उपलब्ध होगी। वहीं, अब टॉप वेरिएंट शुरूआती कीमत 19.65 लाख रुपए एक्स शोरुम पर मिलेगी। 5 सीटर इस कार में पैसेंजर सेफ्टी के लिए एयरबैग, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और हिल असिस्ट कंट्रोल आदि फीचर्स हैं।

विज्ञापन

और पढ़िए –मार्केट में तहलका मचाएगी Mahindra की यह नई कार, आहट भर से छूटे Creta और Harrier के पसीने

नियमों में यह बदलाव

एक अप्रैल से BS6 के नए नियम लागू हो रहे हैं। कंपनी ने अपनी पॉपुलर SUV में इसी के हिसाब से बदलाव किए हैं। जिससे इसकी कीमतों पर भी थोड़ा असर पड़ा है। कंपनी ने अब अपने इस मॉडल में 1.4-लीटर टर्बो पेट्रोल के साथ DCT यूनिट को बंद कर दिया है। इसमें 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑप्शन मिलता रहेगा। डीजल इंजन पर 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन को हटा दिया गया है।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – टेक – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola