EV Cars: Hyundai Kona 2023 को पूरी तरह से नया रूप दिया गया है। कंपनी ने इसे नेक्स्ट जनरेशन कार बनाने का हर संभव प्रयास किया है। हाल ही में ऑफिशियली इसके 2023 मॉडल से पर्दा उठाया गया। कंपनी के मुताबिक इस कार को ईवी-टू-आईसीई (EV-to-ICE) प्रोसेस में डेवलप किया गया है। जिससे यह पहले से अधिक सुरक्षित और पावरफुल हो गई है।

सेफ्टी में दमदार होगा नया वर्जन 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कार में रैपराउंड फ्रंट लाइट, पिक्सल ग्राफिक्स एक्सटीरियर और शार्प लाइन्स दिए जाएंगे। कार में ADAS, ब्लाइंड-स्पोट कोलीजन अवॉइडेंस असिस्ट इसे सुरक्षित बनाएगा। यह कार ICE, हायब्रिड और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन ऑप्शन में बाजार में उपलब्ध होगी। कंपनी के मुताबिक एक बार फुल चार्ज करने पर यह कार 490 KM तक चलेगी। हाई बीम असिस्ट, लेन कीपिंग असिस्ट और फॉरवर्ड कॉलीजन अवॉइडेंस असिस्ट सिस्टम लोगों का सफर सेफ रखेगा।

कार का दो बैटरी पैक 48.4 kWh और 65.4 kWh उपलब्ध होगा

कार में दो बैटरी पैक 48.4 kWh और 65.4 kWh दिए जाएंगे। कार के दो मॉडल स्टैंडर्ड और लॉन्ग रेंज बाजार में उतारे जाएंगे। कार में 12.3-इंच का डुअल-स्क्रीन डैशबोर्ड, LED लाइटिंग और एक इलेक्ट्रॉनिक गियर सिलेक्टर आदि फीचर्स होंगे। फिलहाल कंपनी ने इसकी नई कीमत के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है। कार एक्सपर्ट का कहना है कि कार शुरूआती कीमत 25 लाख रुपए एक्स-शोरूम में मिलेगी। कार में 8 स्पीकर साउंड सिस्टम, हैड्स-अप डिस्प्ले, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और पावर टेल गेट होगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ