57 हजार से कम कीमत, 70 kmpl की माइलेज, कम खर्च में बेस्ट है Hero यह बाइक, जानें फीचर्स
Edited By Amit Kasana

Hero HF 100
Edited By Amit Kasana

Hero HF 100
Hero: पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से सब परेशान हैं। ऐसे में लोग कम खर्च में अधिक माइलेज देने वाली बाइकों को खरीदना अधिक पसंद करते हैं। भारतीय बाजार में ऐसे ही एक बाइक है जो 70 kmpl की माइलेज देती है और उसकी टॉप स्पीड भी 90 kmph की है। इस बाइ का नाम है Hero HF 100
आप महज 936 रुपये Monthly EMI पर इस बाइक को अपने घर ले जा सकते हैं। carbike360 वेबसाइट के मुताबिक आपको इसके लिए मात्र 5697 रुपये Down Payment करनी होगी। इस लोन स्कीम पर 8.75 फीसदी की दर से ब्याज लगेगा। लोन की अवधि और डाउन पेमेंट के हिसाब से इसमें बदलाव किया जा सकता है।

Hero HF 100
Hero HF 100 में 98 cc का इंजन है। इसमें 9.1 L का फ्यूल टैंक है। बाइक की कुल हाइट 1045 mm है। मोटरसाइकिल में 110 kg वजन है। जिससे इसे चलाने और कंट्रोल करना आसान है। बाइक शुरूआती कीमत 56,968 रुपये एक्स शोरुम में बाजार में उपलब्ध है। बाजार में यह बाइक Bajaj CT 125X, Atumobile Atum Version 1.0, Bajaj Platina 110, Bajaj CT110, Honda CD 110 Dream, Honda Livo को टक्कर देती है।
अभी पढ़ें – टेक – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: