2023 Honda City: होंडा कार इंडिया ने गुरुवार को Honda City और City e:HEV का नया वर्जन लॉन्च किया है। नए वर्जन में कई एक्सटीरियर और इंटीरियर बदलाव कर इसे बाजार में उतारा गया है। नए वर्जन में डायमंड चेकर्ड फ्लैग पैटर्न, अपडेटेड स्पॉटी फ्रंट ग्रिल दी गई है। जो कार के लुक को ओर आकर्षक बनाती है।
1.5 लीटर I-VTEC DOHC इंजन
नई Honda City में 1.5 लीटर I-VTEC DOHC इंजन दिया जा रहा है। जो वेरिएबल टाइमिंग कंट्रोल (वीटीसी) के साथ जोड़ा गया है। कार 120 बीएचपी की पावर और 145 एनएम पीक टॉर्क जेनरेट करेगी। इंजन में 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 7-स्पीड सीवीटी (कंटीन्यूअसली वेरिएबल ट्रांसमिशन) है। वहीं, मैनुअल वेरिएंट में 17.8 kmpl और ऑटोमेटिक वेरिएंट में 18.4 kmpl तक माइलेज मिलेगा। City e:HEV में लिथियम-आयन बैटरी के साथ 1.5-लीटर एटकिंसन-साइकिल डीओएचसी आई-वीटीईसी पेट्रोल इंजन दिया है।
और पढ़िए –Kia EV9: महज 7 मिनट में होगी चार्ज, सभी ईवी कारों से पावरफुल बैटरी, जानें कीमत
यह फीचर्स बनाते हैं कार को खास
कार में कार्बन रैप्ड लोअर मोल्डिंग, नए फ्रंट बम्पर और स्पोर्टी फॉग लैंप लगाए गए हैं। इसके अलावा कार्बन-रैप्ड डिफ्यूज़र के साथ बॉडी कलर्ड स्पोर्टी ट्रंक लिप स्पॉइलर दिए जा रहे हैं। इसमें वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो के साथ 20.3 सेमी एडवांस टचस्क्रीन डिस्प्ले ऑडियो है। कार में एम्बिएंट लाइटिंग, 8 स्पीकर प्रीमियम सराउंड साउंड सिस्टम, एलईडी इंटीरियर लैंप, स्टीयरिंग, वन-टच इलेक्ट्रिक सनरूफ, मल्टी-फंक्शन ड्राइवर इंफॉर्मेशन इंटरफेस के साथ 17.7 सेमी एचडी फुल कलर टीएफटी मीटर, वेब लिंक स्मार्ट कनेक्टिविटी सहित कई आधुनिक सुविधाएं हैं।
और पढ़िए –Suzuki ने लॉन्च किए तीन नए स्कूटर, यहां जानें कीमत और फीचर्स
यह फीचर्स बना रहे कार को सुरक्षित
कार में एडवांस ड्राइविंग असिस्ट सिस्टम (ADAS), होंडा सेंसिंग एडवांस्ड ड्राइवर असिस्ट सेफ्टी टेक्नोलॉजी सिस्टम दिया गया है। इसमें क्रूज कंट्रोल फीचर, लीड कार डिपार्चर नोटिफिकेशन सिस्टम है। कार में कोलिशन मिटिगेशन ब्रेकिंग सिस्टम (CMBS), ऑटो हाई-बीम, रोड डिपार्चर मिटिगेशन सिस्टम, लेन कीप असिस्ट सिस्टम (LKAS) हैं। नए अपडेट के साथ होंडा सिटी (आई-वीटीईसी) की कीमत 11.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) और सिटी ई: एचईसी हाइब्रिड सेडान के लिए 18.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत रखी गई है।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
बिना स्पीड कंट्रोलर नहीं बिकेंगे कमर्शियल वाहन, रजिस्ट्रेशन पर भी लगेगी रोक
11 hrs ago: Hero की नई बाइक लॉन्च, 1.16 लाख रुपये में मिलेगी ये धांसू फीचर्स
1 day agoधनतेरस पर मारुति का धमाका! एक दिन में बेच डालीं 30 हजार गाड़ियां
1 day agoनई बाइक खरीदते समय जरूर चेक करें ये 7 फीचर्स
2 days agoपीली या सफेद, कोहरे में कौन-सी हेडलाइट है कार के लिए सबसे बेहतर?
2 days agoपेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
2 days agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
3 days agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
3 days ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
3 days ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines