2023 BYD Tang: इलेक्ट्रिक कार मार्केट का न्यू ट्रेंड है। इसी कड़ी में चीन की कार निर्माता कंपनी BYD ने अपनी धाकड़ ईवी कार Tang का नया अपडेट वर्जन लॉन्च किया है। BYD अपनी इस नई कार में अलग-अलग तीन वेरिएंट को ऑफर कर रही है।
कार के बेस मॉडल में सिंगल मोटर
कार के बेस मॉडल में सिंगल मोटर मिलती है। इस कार में 225 hp की पावर और 350 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट होता है। यह जबरदस्त कार सिंगल चार्ज पर 600 km तक की ड्राइविंग रेंज देगी। 2023 BYD Tang के लॉन्ग रेंज वेरिएंट में एक बार फुल चार्ज होने पर 730 km तक की रेंज मिलती है।
[caption id="attachment_335596" align="alignnone" ] 2023 BYD Tang EV car[/caption]
4 सेकंड में पकड़ती है रफ्तार
2023 BYD Tang की 730 km देने वाली हाई रेंज कार में 241 hp की पावर और 350 Nm की टॉर्क देती है। यह कंपनी की दमदार 4 व्हील कार है, जो चलते हुए हाई पावर जेनरेट करती है। यह स्टाइलिश कार महज 4.4 सेकंड में 0 से 100 kmph की हाई स्पीड पकड़ लेती है।
ऐसे होगा हादसे से बचाव
बाजार में यह कार शुरुआती कीमत 28 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। इस पावरफुल कार में 20-इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं। 2023 BYD Tang EV में डुअल टोन ऑफर किया जा रहा है। इस स्मार्ट कार में 5G सपोर्ट और एडवंस फीचर्स मिलते हैं। इसमें DiSus-C इंटेलिजेंट सिस्टम मिलता है, जो अचानक ब्रेक लगाने या हादसे होने के खतरे के बीच वाहन को कंट्रोल करने में मदद करेगा।
[caption id="attachment_335600" align="alignnone" ] 2023 BYD Tang EV car[/caption]
कार फास्ट चार्जर से 10 मिनट में 173 Km तक चलने के लिए चार्ज हो जाती है। वहीं, 30 से 80% तक चार्ज होने में इसे सिर्फ 30 मिनट लगते हैं। BYD की इस जानदार कार में एडवांस ब्लेड LFP बैटरी दी गई है। इसका सिंगल चार्ज में 600 km की रेंज देने वाला वर्जन 28.41 लाख रुपये, 730 km की रेंज देने वाला, 30.68 लाख रुपये में मिलेगा।