Big Car Discount: फेस्टिवल सीजन में अपनी बिक्री को बढ़ाने के लिए कार कंपनियां इस समय काफी बड़ा डिस्काउंट ऑफ़र कर रही हैं। इसमें सीधा फायदा ग्राहकों को ही होगा। कार कंपनियां उन कारों पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट दे रही हैं जिनकी बिक्री बेहद कमजोर है। मारुति सुजुकी, टोयोटा और महिंद्रा की कारों पर इस समय काफी अच्छा डिस्काउंट दिया जा रहा है।अगर आप एक नई कार खरीदने की सोच रहे हैं तो यहां हम आपको बता रहे हैं कि किस कार पर मिल रहा है कितना डिस्काउंट…
Maruti Jimny पर 2.30 लाख का डिस्काउंट
मारुति सुजकी अपनी सबसे असफल SUV ‘Jimny’ पर इस समय काफी अच्छा डिस्काउंट दे रही है ताकि बिक्री में इजाफा हो सके। Jimny की बिक्री लगातार गिर रही है। इस गाड़ी का खराब डिजाइन और ओवर प्राइस के चलते ग्राहकों ने इसे खरीदने में दिलचस्पी नहीं दिखाई। Maruti Jimny के जेटा और अल्फा वेरिएंट पर क्रमश: 1.75 लाख रुपये और 2.30 लाख रुपये की छूट मिल रही है।
इंजन की बात करें तो Jimny में 1.5 लीटर का K सीरीज का पेट्रोल इंजन दिया है। कंपनी का दावा है कि एक लीटर में यह 16.94 किलोमीटर तक की माइलेज ऑफर करती है। यह 4 व्हील ड्राइव के साथ आती है। यह साइज़ में कॉम्पैक्ट है लेकीन बॉडी सॉलिड है। इसमें स्पेस भी अच्छा मिल जाता है। मारुति सुजुकी चाहे कितना भी डिस्काउंट दे पर इसकी बिक्री को बूस्ट मिलना कठिन नजर आ रहा है। अगर आपके पास बजट की समस्या नहीं है तो आप Jimny के बारे में विचार कर सकते हैं।
Mahindra Thar पर बम्पर डिस्काउंट
अगर आप इस महीने Mahindra Thar 4×4 को खरीदने की सोच रहे हैं तो यह मौका आपके लिए एक दम सही है। इस फेस्टिवल सीजन में 1.25 लाख रुपये का कैश डिस्काउंट और 25,000 रुपये की एक्सेसरीज मिल रही है। इस गाड़ी की कीमत 11.35 लाख रुपये से शुरू होती है। यह डिस्काउंट इसके 2 डोर मॉडल पर है।
Toyota ने भी शानदार ऑफर
टोयोटा ने अपनी कारों पर डिस्काउंट ऑफर पेश किया है। इस फेस्टिवल सीजन में Toyota Innova Crysta पर एक लाख रुपये तक का कैश डिस्काउंट दे रही है। इसके अलावा Fortuner पर 30,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और साथ में 1 लाख रुपये तक के एक्सचेंज बोनस का लाभ भी मिल रहा है।
इसके अलावा Fortuner Legender पर 75 हज़ार रुपये का कैश डिस्काउंट, 1 लाख रुपये का एक्सचेंज बोनस और एक्स्ट्रा एक्सेसरीज़ पैकेज भी मिल रहा है। अगर आप Toyota Camry खरीदते हैं तो इस कार पर 5 साल की वारंटी के साथ 1 लाख रुपये का एक्सचेंज बोनस और 50 हजार रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: 300km की रेंज, बिजनेस क्लास जैसी सीटें, ये हैं 20 लाख से कम कीमत वाली सबसे किफायती इलेक्ट्रिक कारें
संबंधित खबरें
दिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
8 hrs agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
3 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines