हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

दुनिया की सबसे बेशकीमती और खूबसूरत कार की लगेगी बोली, 1938 में बनी थी ये गाड़ी, कीमत जान उड़ जाएंगे होश

दुनिया की सबसे दुर्लभ और खूबसूरत कारों में 938 Talbot-Lago T150-C SS Teardrop Coupe एक बार फिर नीलामी में उतरने जा रही है. दुनिया में इसकी सिर्फ 11 कारें मौजूद हैं और इस बार इसकी कीमत 76 करोड़ रुपये तक पहुंचने की उम्मीद है

विज्ञापन
नीलाम होने जा रही 1938 की ये बेशकीमती कार. (Image Credit- RM Sotheby)

दुनिया की सबसे दुर्लभ और खूबसूरत कारों में शामिल 1938 Talbot Lago T150 C SS Teardrop Coupe एक बार फिर सुर्खियों में है. खास बात ये है कि ये सिर्फ एक कार पुरानी कार नहीं, बल्कि ऑटोमोबाइल इतिहास का बेहद खास हिस्सा है. हाथ से तैयार की गई इस कार का एयरोडायनैमिक डिजाइन, रेसिंग इतिहास और बेहद कम संख्या इसे खास बनाते हैं. अब 15 अगस्त को अमेरिका के कैलिफॉर्निया में इसकी नीलामी होने जा रही है. जहां इसकी कीमत 76 करोड़ रुपये तक पहुंचने की उम्मीद है.

दुनिया की सबसे दुर्लभ कार 1938 Talbot Lago T150 C SS Teardrop Coupe को 1938 में बनाया गया था. अपनी खास डिजाइन और बेहद कम संख्या के कारण यह कार लंबे समय से क्लासिक कार कलेक्टर्स के बीच आकर्षण का केंद्र रही है.

वाटरड्रॉप डिजाइन बनाता है इसे खास

इस कार की सबसे बड़ी खासियत इसका एयरोडायनैमिक डिजाइन है. इसकी बॉडी शेप पानी की बूंद यानी Teardrop जैसा दिखाई देता है, इसलिए इसे Teardrop Coupe कहा जाता है. उस दौरा में इस तरह का डिजाइन बेहद खास माना जाता था. कार को फ्रेंच बॉडी बिल्डर Figoni और Falaschi ने पूरी तरह हाथ से तैयार किया था.

विज्ञापन
Image Credit- RM Sotheby

रेसिंग के लिए भी तैयार की गई थी

1938 Talbot Lago T150 C SS Teardrop Coupe सिर्फ खूबसूरती के लिए नहीं बनाई गई थी. इसमें रेसिंग डीएनए भी दिया गया था. कार में  4.0 लीटर इंजन मिलता था, जो अपने समय में करीब 140 हॉर्सपावर की ताकत देता था. इस कार ने 1939 की Le Mans रेस में भी हिस्सा लिया था, जिससे इसका रेसिंग इतिहास और खास हो जाता है.

दुनिया में अब सिर्फ 11 कारें

इस कार को Super Sport सेगमेंट में तैयार किया गया था और इसका प्रोडक्शन बेहद सीमित संख्या में हुआ था. जानकारी के मतुबाकि आज दुनिया में इस तरह की सिर्फ 11 कारें मौजूदहैं. इनमें से कई कारें दुनिया के चुनिंदा अरबपतियों और बड़े कार कलेक्टर्स के निजी कलेक्शन का हिस्सा हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें-बारिश में कार में घुस जाए पानी तो सबसे पहले कौन-सा पार्ट होता है खराब? जानें तुरंत क्या करें

कई सालों तक गायब रही कार

इस कार का इतिहास भी इसकी कीमत जितना ही दिलचस्प है. जानकारी के मुताबिक, इसे सबसे पहले 1937 में फ्रांस के एक व्यक्ति ने खरीदा था. इसके बाद दूसरे विश्व युद्ध के दौरान ये कार गायब हो गई. कई सालों तक इसका कोई पता नहीं चला. बाद में यह जर्मनी के पूर्वी बर्लिन में मिली और फिर इसे अमेरिका लाया गया।

विज्ञापन

अमेरिका लाए जाने के बाद इस दुर्लभ कार को दोबारा ठीक करने और उसकी पुरानी खूबसूरती लौटाने में करीब छह साल का समय लगा. इतनी लंबी प्रोसेस के बाद कार को फिर से उसके खास क्लासिक रूप में तैयार किया गया.

पहले भी करोड़ों में बिक चुकी है

इस दुर्लभ कार की नीलामी पहले भी हो चुकी है. साल 2006 में इसकी बिक्री 37.23 करोड़ रुपये की कीमत पर हुई थी. इसके बाद 2022 में इसे फिर बेचा गया और तब इसकी कीमत 69 करोड़ रुपये पहुंच गई थी.

विज्ञापन

15 अगस्त को होगी नीलामी

अब एक बार फिर यह दुर्लभ कार नीलामी के लिए तैयार है. जानकारी के मुताबिक 15 अगस्त को अमेरिका के फैलिफॉर्निया में इसकी नीलामी होगी. इस बार इसकी कीमत 76 करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है.

ये भी पढ़ें- नई Mahindra Scorpio-N का पहला टीजर आउट, मस्कुलर लुक और बड़े Cargo Bed ने खींचा ध्यान, कल होगा डेब्यू

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola