Zodiac Personality Traits: ब्रेकअप कैसा भी, किसी का भी हो… खुशी तो नहीं देता है. कुछ लोग सालों इस दर्द को झेलते रहते हैं, तो कुछ महीनों या दिनों की बात होती है. आखिर ऐसा क्यों होता है कि किसी को उबरने में वर्षों लग जाते हैं, तो कोई जल्दी मूव ऑन (move on) कर जाते हैं? इसका ओरिजिनल उत्तर ज्योतिष शास्त्र देता है, जो यह कहता है कि यह राशियों की मौलिक प्रकृति और प्रवृत्ति के कारण ऐसा होता है.
ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य बताते हैं, सभी राशियों को प्रकृति के अनुसार 4 वर्गों में बांटा गया है- अग्नि, पृथ्वी, वायु और जल. इसमें अग्नि और तत्व की राशियां असीम साहसी होने से बेहद सहनशील होती है और जल्दी गमों से उबर जाती है और इसे भुलाकर आगे बढ़ जाती हैं. ऐसी कुल राशियां हैं, जो ब्रेकअप के बाद फास्ट मूव ऑन करती हैं.
मेष राशि (Aries)
राशिचक्र की पहली राशि मेष ब्रेकअप की पीड़ा और दर्द को बहुत देर तक अपने ऊपर हावी नहीं होने देती हैं, क्योंकि ये बेहद ऊर्जावान और स्वतंत्र स्वभाव के होते हैं. ये दर्द में रहने के बजाय, स्वयं को किसी-न-किसी काम में लगा देते हैं.
ये भी पढ़ें: Personality Traits: आपकी राशि की ‘डार्क साइड’ क्या है? जानें हर Zodiac Sign का छिपा सबसे खतरनाक सच
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के लोग भी ब्रेकअप के बाद बहुत दिन ‘सफर’ नहीं करते, क्योंकि ये मानते हैं कि जिंदगी में ठहराव नहीं आना चाहिए. इसके साथ हीं, ये काफी आत्मविश्वासी और स्वाभिमानी भी होते हैं. ये जल्दी ही कुछ नया ढूंढ लेते हैं और उसके साथ आगे बढ़ जाते हैं.
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि के लोगों में एक बहुत बड़ी खासियत होती है, हमेशा कुछ नया एक्सप्लोर करते रहना. साथ ही ये बहुत आशावादी होते हैं. इसलिए ये पुराने रिश्ते में उलझने के बजाय नई रोशनी की ओर बढ़ जाते हैं.
ये भी पढ़ें: Hindu Mythology Facts: रात में नहीं लिया जाता है इन देवताओं के नाम, जानें रहस्यमयी मान्यताएं और मिथक
मिथुन राशि (Gemini)
सभी 12 राशियों में मिथुन एक ऐसी राशि है, जो खुद से बहुत प्यार करती हैं. अक्सर इनका मन नई चीजों और विचारों में जल्दी रम जाता है. यही कारण है कि ये ब्रेकअप के दर्द को भी छोड़कर मूव ऑन कर जाते हैं.
ये भी पढ़ें: Vedic Astrology Remedies: बिना रत्न पहने अपने राशि के ग्रह को करें मजबूत, जानें आसान और असरदार ज्योतिष उपाय
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
17 hrs agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
22 hrs agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
1 day agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
1 day agoकिन राशियों के लिए लकी रहेगा दिन और किसे होगा नुकसान? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoकेतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर में बनेंगे तरक्की के योग
2 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज शुक्रवार को भद्रा का साया, जानिए कैसा बीतेगा सभी का दिन, पढ़ें राशिफल
3 days agoआज अक्टूबर के पहले दिन इन राशियों को मिल सकता है शुभ समाचार, पढ़ें राशिफल
4 days agoवक्री शनि इन 5 राशियों की बढ़ाएंगे मुश्किलें! जानिए सावधानियां और उपाय
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines