---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Zodiac Signs: ग्रहों के राजा को बहुत प्रिय हैं ये 3 राशियां, सूर्य की तरह चमका रहता है इनका भाग्य!

Zodiac Signs: ग्रहों के राजा सूर्य को कुछ राशियां बहुत प्रिय होती हैं, जिन पर सदैव सूर्य देव मेहरबान रहते हैं और सूरज की रोशनी की तरह उनकी किस्मत भी चमका कर रखते हैं।

---विज्ञापन---

Zodiac Signs: ग्रहों के राजा सूर्य जिस भी व्यक्ति पर मेहरबान हो जाते हैं उसे कभी धन संबंधित परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है। व्यापार में तरक्की और नौकरी में उन्नति की ओर सूर्यदेव की पसंदीदा राशियां रहती है। सूरज की रोशनी की तरह इन राशियों की किस्मत भी चमकती है। लोगों के बीच मान और सम्मान बढ़ता है। सूर्य देव की कृपा जिस व्यक्ति पर होती है उसे कभी संकटों का सामना नहीं करना पड़ता हैै। वैदिक ज्योतिष में आत्मविश्वास, व्यक्तित्व, मान-सम्मान के कारण सूर्य ग्रह हैं। आज हम आपको 3 राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन पर सूर्यदेव सदैव मेहरबान रहते हैं, आइए जानते हैं।

मेष राशि (Aries)

वैदिक ज्योतिष के अनुसार सूर्य देव की प्रिय राशियों में से एक मेष है। ये लोग जीवन में सफल होने के लिए पैदा होते हैं। आत्मविश्वास से भरपूर रहते हैं और मान-सम्मान को लेकर हमेशा चिंतित रहते हैं। भगवान सूर्य की कृपा से इन्हें हर कार्य में सफलता मिलती है। ये एक खुशकिस्मत राशि कहलाती है। अपनी मेहनत और लगन के साथ ये हर काम करते हैं और लोगों के बीच अपनी पहचान बनाते हैं।

---विज्ञापन---

सिंह राशि (Leo Zodiac Sign)

वैदिक ज्योतिष के अनुसार सूर्य ग्रह की स्वराशि सिंह है। सूर्य देव को ये राशि बहुत प्रिय होती है। आत्मविश्वास से भरपूर और साहसी होते हैं। धन संबंधित कष्टों का सामना नहीं करना पड़ता है। व्यापार शुरू करें या नौकरी, इस राशि के लोगों सफलता का झंडा ही लहराते हैं। ये एक अच्छे लीडर बनते हैं। काम को मैनेज करना ये बखूबी आता है। बातचीत में काफी अच्छे होते हैं और आसानी से लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर लेते हैं।

ये भी पढ़ें- कुछ भी खरीद लेने के लिए इन 5 राशियों को मिलना चाहिए Award!

---विज्ञापन---

धनु राशि (Sagittarius)

वैदिक ज्योतिष के अनुसार धनु राशि भी सूर्य देव को प्रिय होती है। इस राशि के स्वामी सूर्य देव के गुरु यानी गुरु बृहस्पति हैं। धनु राशि के लोग किस्मत के मामले में खुशकिस्मत होते हैं। सूर्य और गुरु दोनों की कृपा इस राशि के लोगों पर होती है। नौकरी, व्यापार और पढ़ाई-लिखाई के मामले में इस राशि के लोगों को सफलता मिलती है। समाज में अलग पहचान और पूरे आत्मविश्वास के साथ जिंदगी जीते हैं।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- इन 3 राशियों की किस्मत खोल सकता है मोती! जानें इस रत्न को धारण करने के फायदे

First published on: Nov 25, 2024 09:08 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola