Zodiac Signs: दिवाली से पहले इस दिन धरती पर घूमने आएंगी मां लक्ष्मी, इन 5 राशियों पर करेंगी धन वर्षा!

Zodiac Signs: शरद पूर्णिमा 16 सितंबर 2024 को है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन विशेष योगों के संयोग से मां लक्ष्मी की कृपा 5 राशियों के जातकों पर खूब बरसेगी। दीवाली से पहले इन राशियों के लोगों की बंद किस्मत का ताला खुल सकता है। आइए जानते हैं, ये 5 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

sharad-purnima-horoscope

Zodiac Signs: हिन्दू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, साल के कुछ खास दिनों में मां लक्ष्मी स्वयं धरती पर भ्रमण करने आती हैं और अपने भक्तों पर कृपा बरसाती हैं। कहते हैं, वे जिन पर मेहरबान होती हैं, उस व्यक्ति के यहां धन-दौलत का अंबार लग जाता है। मान्यता है कि दिवाली के अलावा शरद पूर्णिमा एक ऐसा दिन है, जब धन की देवी माता लक्ष्मी वैकुंठ लोक से पृथ्वी पर घूमने आती हैं। इस दिन माता लक्ष्मी पृथ्वी पर आकर अपने भक्तों पर धन और समृद्धि की वर्षा करती हैं।

विज्ञापन

साल 2024 में शरद पूर्णिमा बुधवार 16 सितंबर, 2024 को है। इस दिन को मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु के साथ-साथ चंद्रदेव की भी उपासना की जाती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन पूर्णिमा तिथि का संयोग रेवती नक्षत्र और रवि योग के साथ हो रहा है। इन योग-संयोग के साथ दीवाली से पहले मां लक्ष्मी की कृपा 5 राशियों के जातकों पर सबसे अधिक बरस सकती है। आइए जानते हैं, ये 3 लकी राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए शरद पूर्णिमा का समय काफी शुभ रहेगा। इस दौरान आपको धन लाभ के कई अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में वृद्धि होगी। आप नौकरी में बॉस के साथ कदम से कदम मिलाकर काम करेंगे। आपको प्रमोशन भी मिल सकता है। आपके पारिवारिक जीवन में भी सुख-शांति रहेगी। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। आप क्रोध पर नियंत्रण पाने में सफल रहेंगे।

विज्ञापन

वृषभ राशि

वृषभ राशि मां लक्ष्मी की एक प्रिय राशि है, क्योंकि इसके स्वामी शुक्र है, जो धन, ऐश्वर्य और वैभव के कारक है। आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। व्यापार में वृद्धि होने से लाभ का मार्जिन बढ़ सकता है। नए व्यापारिक सौदे होने से भी लाभ होगा। पुराना कर्ज चुकाने में सफलता मिलेगी। यदि आपने कोई निवेश किया है तो उसमें आपको अच्छा रिटर्न मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए यह समय काफी अनुकूल रहेगा। नौकरी में लाभ वाले जगह पर ट्रांसफर के योग बन रहे हैं। पैतृक संपत्ति से लाभ होगा। आपको शेयर बाजार से अचानक भारी धन लाभ हो सकता है। साथ ही, आपके रूके हुए काम भी पूरे होंगे। नौकरी में आपको तरक्की मिल सकती है। व्यापार में भी वृद्धि होगी। इन सबसे आपकी आर्थिक स्थिति भी बेहद मजबूत होगी।

विज्ञापन

तुला राशि

तुला राशि के जातकों को शरद पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होगी। आपके जीवन में सुख-शांति और समृद्धि आएगी। व्यापार में विस्तार के लिए अनुकूल समय है। हर प्रकार एक कर्ज से, चाहे वह व्यक्तिगत हो या कारोबारी, मुक्ति मिलने की संभावना है। खुदरा कारोबार में नए ग्राहक मिलने व्यवसाय का विस्तार हो सकता है। रिलेशनशिप और लव लाइफ में मधुरता और रोमांस बना रहेगा।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए यह समय काफी शुभ रहेगा। मां लक्ष्मी की कृपा और शरद पूर्णिमा संयोग का से इन राशियों के जातकों के बंद किस्मत का ताला खुल सकता है। आपको कई नए अवसर मिलेंगे, जिनका आपको पूरा फायदा उठाना चाहिए। लॉटरी या सट्टा से अचानक धन लाभ हो सकता है। व्यापार और कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी। साथ ही, आपके रिश्तेदारों से आपको सहयोग मिलेगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ