Zodiac Signs: चंद्रमा को बेहद प्रिय हैं इन 3 राशियों के व्यक्ति, मान-सम्मान के साथ पाते हैं भाग्यलक्ष्मी का साथ!

Zodiac Signs: नवग्रहों में चंद्रमा को ग्रहों में रानी का दर्जा प्राप्त है। वैदिक ज्योतिष में चंद्रमा का कुंडली में मजबूत या अशुभ प्रभाव से मुक्त होना जरूरी माना गया है। आइए जानते हैं, चन्द्रमा की प्रिय राशियां कौन-सी हैं?

Chandrma-ki-priya-rashi

Zodiac Signs: वैदिक ज्योतिष में चंद्रमा को मन, मस्तिष्क, माता, यात्रा, जल और सफेद वस्तु का स्वामित्व दिया गया है। वे कर्क राशि के स्वामी माने गए हैं, जबकि वृषभ राशि को चंद्रमा की उच्च राशि और वृश्चिक राशि को इसकी नीच राशि माना गया है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, अगर जन्म की तिथि शुक्ल पक्ष की पांचवी तिथि से कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के बीच हो, तो चंद्रमा शुभ फलदायी होता है। वहीं, ज्योतिष के मुताबिक, चंद्रमा की स्थिति 6, 8 और 12वें भाव में होना अशुभ माना गया है। आइए जानते हैं किन 3 राशियों पर चंद्रदेव की विशेष कृपा रहती है?

विज्ञापन

वृषभ राशि

वृषभ को चंद्रमा की उच्च राशि है। इस राशि के जातकों पर चंद्रमा की सदैव कृपा बनी रहती है। वृषभ पृथ्वी तत्व की राशि है, वहीं चंद्रमा जल तत्व से जुड़े हैं। पृथ्वी और जल का संबंध स्थायी होता है। चंद्रमा वृषभ राशि के जातकों की भावनाओं को स्थिरता प्रदान करते हैं। वहीं, जब चंद्रमा इस राशि में गोचर करते हैं या शुभ दृष्टि डालते हैं, तो इस राशि के व्यक्तियों के जीवन में सुख, धन-संपदा और समृद्धि में बढ़ोतरी होती है।

विज्ञापन

कर्क राशि

कर्क चंद्रमा की अपनी राशि है यानी इस राशि के स्वामी चंद्रदेव स्वयं हैं। अपनी महादशा और अन्तर्दशा में चंद्रमा कर्क राशि के जातकों को फर्श से अर्श पर पहुंचा देते हैं। कहते हैं, जातक के जीवन में किसी चीज की कमी नहीं रहती है। वहीं, जब कर्क राशि की महिलाएं चंद्रमा की महादशा में प्रेग्नेंट होती हैं, तो उनकी संतान बेहद सुंदर, बुद्धिमान, चंचल और तेजस्वी होते हैं। इन बच्चों के ऊपर आजीवन चंद्रमा की कृपा बनी रहती है और वे जीवन में जल्दी सफल होते हैं।

विज्ञापन

कन्या राशि

कन्या राशि के जातक चंद्रमा के बेहद प्रिय होते हैं। अपनी महादशा और अन्तर्दशा में चंद्रमा कन्या राशि के जातकों को धन-धान्य से भर देते हैं। चंद्रमा की महादशा में इनको भाग्यलक्ष्मी का भरपूर साथ प्राप्त होता है। चंद्रमा की महादशा में कन्या राशि के जातक अभिनय (एक्टिंग), डांस, संगीत और साहित्य में रुचि बढ़ती है और वे इस फील्ड काफी ऊंचाईयों तक जाते हैं। इससे वे केवल शोहरत ही नहीं, बल्कि भरपूर धन भी कमाते हैं।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ