---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

अगले 100 दिन तक इन 5 राशियों पर पैसों की बारिश, शनि समेत तीन ग्रह मिलकर मचाएंगे धमाल

Zodiac Signs Horoscope: अगस्त 2024 में ग्रहों के राशियों-नक्षत्रों में गोचर करने से कई विशेष योग और संयोग बन रहे हैं। शनि, बुध, और शुक्र ग्रह युति और संयोग से केंद्र त्रिकोण और समसप्तक जैसे राजयोग बन रहे हैं। इससे 5 राशियों की किस्मत चमक सकती है।

---खबर नीचे जारी है---

Zodiac Signs Horoscope: वैदिक ज्योतिष में सभी ग्रह निरंतर गतिशील हैं और राशियों-नक्षत्रों में उनके गोचर करने से उनकी चाल समय-समय पर बदलती रहती है। सभी नौ ग्रहों में बुध, शनि और शुक्र ग्रह जब चाल बदलते हैं यानी जब भी राशि या नक्षत्र परिवर्तन करते हैं, तो राशि चक्र की सभी 12 राशियों पर पॉजिटिव या नेगेटिव असर होते हैं। अगस्त के महीने में शनि, बुध और शुक्र ग्रह एक-दूसरे से कुछ ऐसे कोण पर स्थित हैं कि उनकी स्थिति से केंद्र त्रिकोण और समसप्तक जैसे राजयोग बन रहे हैं। शनि समेत इन तीन ग्रहों की चाल से बने ये 2 राजयोग 5 राशियों की किस्मत को चमका सकते हैं। आइए जानते हैं, 5 राशियां कौन-सी हैं?

त्रिग्रही योग का राशियों पर असर

वृषभ राशि

आपके व्यक्तित्व में उत्साह और ऊर्जा में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने की प्रबल संभावनाएं हैं। कारोबारियों को बिजनेस में भारी आर्थिक लाभ होने की संभावना है। शेयर मार्केट में निवेश करने के लिए यह समय अच्छा है। स्टूडेंट्स का मन पढ़ाई में लगेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।

---खबर नीचे जारी है---

सिंह राशि

धन की आमद बढ़ने से आपके तनाव कम होंगे। ऑफिस में काम का बोझ कम होगा, आपकी मानसिक शांति बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन में स्थिरता और सहयोग बना रहेगा। लाइफ पार्टनर के सहयोग से पारिवारिक मुद्दे सुलझेंगे। लव लाइफ मधुर रहेगी, रोमांस में बढ़ोतरी होगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

तुला राशि

व्यापार से जुड़ी योजनाएं सफल होंगी, पर्याप्त धन लाभ होने की संभावना है। रुके हुए काम में प्रगति होगी, शीघ्र ही रफ्तार पकड़ेंगे और जल्द पूर्ण होंगे। फैमिली के साथ टाइम बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। नौकरीपेशा की जातकों को अचानक धन लाभ हो सकता है।

---खबर नीचे जारी है---

वृश्चिक राशि

राजनीति से जुड़े जातक सत्ता में ऊंचा पद पा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। मानसिक तनाव कम होने की संभावना है। योग और ध्यान के प्रति अभिरुचि बढ़ेगी, आपको लाभ होगा। प्रेम जीवन सुखद रहेगा, संबंध मजबूत होंगे।

कुंभ राशि

कार्यक्षेत्र में आ रही मुश्किलें खत्म होने के योग हैं। नौकरीपेशा जातकों को बॉस की सलाह पर काम करने पर लाभ होगा। व्यापार में साझेदार सहयोगियों का साथ मिलेगा। कारोबार में लाभ का मार्जिन बढ़ेगा। दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं। वैवाहिक जीवन में मधुरता और रोमांस में वृद्धि होगी।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें: मां से म‍िली उपेक्षा…गुरु से शाप और इंद्र से छल, जानें कर्ण से जुड़ी अनसुनी कहान‍ियां

ये भी पढ़ें: महाभारत का पूरा युद्ध देखने वाले बर्बरीक कलियुग में कैसे बने कृष्ण के अवतार खाटू श्याम? जानें अद्भुत कहानी

---खबर नीचे जारी है---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Aug 04, 2024 04:07 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक प्रगतिशील ज्योतिषविद हैं, जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola