---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Zodiac Signs: 4 महीने बाद नींद से जागेंगे भगवान विष्णु, इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत!

Zodiac Sings: साल 2024 की देवउठनी एकादशी बेहद खास है, क्योंकि इस दिन चंद्र वास उत्तर दिशा में है और उत्तर भाद्रपद नक्षत्र का हर्षण योग और सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ विशेष संयोग बन रहे हैं। इससे 3 राशियों की किस्मत चमक सकती है। आइए जानते हैं, ये 3 भाग्यशाली राशियों कौन-सी हैं?

---विज्ञापन---

Zodiac Sings: देवउठनी एकादशी को देवोत्थान एकादशी और देव प्रबोधिनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। यह हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मनाया जाता है। इस साल यह एकादशी 12 नवंबर, 2024 को पड़ रही है। इस एकादशी के दिन चातुर्मास समाप्त हो जाता है और 4 महीने से सोए हुए भगवान विष्णु को विधि-विधान से जगाया जाता है। इसके अगले दिन तुलसी विवाह होता है और हिन्दू धर्म के सभी मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाती है।

इस साल की देवउठनी एकादशी बेहद खास है, क्योंकि इस दिन कई खास योग आपस में संयोग कर कर एक शुभ दिन का निर्माण कर रहे हैं। इस दिन चंद्र वास उत्तर दिशा में रहेगा, जो धन की दिशा है। साथ ही इस दिन उत्तर भाद्रपद नक्षत्र का हर्षण योग और सर्वार्थ सिद्धि के साथ विशेष योग बन रहे हैं। इन सब शुभ योगों और संयोगों का असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन देवोत्थान एकादशी के दिन से 3 राशियों की किस्मत चमक सकती है। आइए जानते हैं, ये 3 लकी राशियों कौन-सी हैं?

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Numerology: इन 4 तारीखों में जन्मे व्यक्तियों में होते हैं राजसी गुण, भगवान सूर्य होते हैं मेहरबान!

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु दोनों की खास कृपा रहती है। आप पहले से अधिक शांत और धैर्यवान बनेंगे। मन में सकारात्मकता का भाव रहेगा। चिंताओं से मुक्ति मिलेगी। निवेश से अच्छा लाभ होने की संभावना है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जॉब में आपका प्रमोशन हो सकता है। व्यापार में विस्तार के नए अवसर मिलने से उद्योग-धंधों में लाभ होगा। धन लाभ के नए स्रोत खुलने से पुराने कर्ज चुकाने में सफलता मिलेगी। खुदरा व्यापारियों को बेहद अच्छा मुनाफा होगा। फिजूलखर्ची रुक जाने से धन लाभ होगा।

---विज्ञापन---

तुला राशि

तुला राशि के जातकों पर जगतपालक भगवान विष्णु की खास कृपा रहती है। आपकी पर्सनालिटी में एक नया निखार आएगा और आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। आप हर काम को मानसिक तनाव से मुक्त होकर करेंगे। निवेश से अच्छा लाभ होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरी और जॉब से अतिरिक्त आमदनी के रास्ते बनेंगे। अच्छा-खासा धन लाभ होगा। जिंदगी जीने का तरीका बदल जाएगा। व्यापार में वृद्धि होगी। कारोबारी यात्राएं सफल रहेंगी। किसी को दिया हुआ धन वापस मिलेगा। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रहेगा। रुके हुए काम पूरे होंगे।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विशेष दृष्टि रहेगी। आप बेहद व्यवस्थित और व्यवहारिक बनेंगे, लेकिन साथ ही, आप में आध्यात्मिकता का भी उदय होगा। आय के नए स्रोत खुलने से आर्थिक स्थिति में उल्लेखनीय सुधार होगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे, आमदनी बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। व्यापार में लाभ होगा। कारोबारी यात्राएं सफल रहेंगी। उद्योग-धंधों में विस्तार होगा। अन्य स्रोतों से भी धन लाभ होगा। रुके हुए काम पूरे होंगे। पारिवारिक जीवन आनंदमय होगा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: इन 3 तारीखों में जन्मे लोगों पर रहती है शुक्र ग्रह और मां लक्ष्मी की खास कृपा, जीते हैं ऐशो-आराम की जिंदगी!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक और ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

First published on: Nov 08, 2024 09:21 AM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक प्रगतिशील ज्योतिषविद हैं, जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola