Zodiac Signs: होली पर चंद्र-सूर्य की बदली चाल से ये 3 राशियां होंगी परेशान, सेहत हो सकती है खराब!

Grah Gochar 2025: होली पर चंद्र और सूर्य देव राशि परिवर्तन करेंगे। वैसे तो ये गोचर अलग-अलग राशियों में होगा। लेकिन इसका प्रभाव सभी राशियों के ऊपर पड़ेगा। चलिए जानते हैं उन तीन राशियों के बारे में जिनके लिए होली का त्योहार कुछ खास अच्छा नहीं रहेगा।

Grah Gochar 2025

फिजूलखर्ची करना पड़ सकता है भारी!

Grah Gochar 2025: सनातन धर्म के लोगों के लिए खुशियों के प्रतीक होली के त्योहार का खास महत्व है। इस दिन लोग आपसी बैर को नजरअंदाज करके एक-दूसरे को रंग लगाते हैं। इस बार कल यानी 14 मार्च को होली का पर्व मनाया जाएगा। जबकि आज यानी 13 मार्च 2025 को होलिका दहन होगा। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार होली और होलिका दहन दोनों दिन बेहद महत्वपूर्ण हैं क्योंकि दोनों दिन किसी न किसी ग्रह का गोचर हो रहा है। चलिए जानते हैं होली पर चंद्र और सूर्य का किस समय गोचर होगा और उसका अशुभ प्रभाव किन-किन राशियों के ऊपर पड़ेगा।

विज्ञापन

होली पर किस समय होगा चंद्र-सूर्य का गोचर?

पंचांग के अनुसार, कल यानी 14 मार्च 2025 को शाम 6 बजकर 58 मिनट पर सूर्य देव मीन राशि में गोचर करेंगे। इस समय सूर्य देव कुंभ राशि में मौजूद हैं। सूर्य गोचर से पहले चंद्र देव गोचर करेंगे। 14 मार्च 2025 को दोपहर 12 बजकर 56 मिनट पर चंद्र देव कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। इस समय चंद्र देव सिंह राशि में मौजूद हैं।

विज्ञापन

चंद्र-सूर्य के गोचर का राशियों पर प्रभाव

मेष राशि

होली पर चंद्र और सूर्य गोचर से मेष राशि के जातकों को हानि होने की संभावना है। बिजनेसमैन की कोई अहम डील पूरी नहीं हो पाएगी जिसके कारण बिजनेस में तगड़ा नुकसान होगा। कपल के बीच मनमुटाव बढ़ेंगे जिसके कारण घर का माहौल खराब रहेगा। सिंगल लोगों का मार्च माह में प्यार में सफलता नहीं मिलेगी।

विज्ञापन

तुला राशि

होली का त्योहार तुला राशि के लोगों के लिए कुछ खास अच्छा नहीं रहेगा। घर में क्लेश बढ़ेंगे। यदि आपका कोई परम मित्र है जिसे आप अपने जीवन की हर एक बात बताते हैं तो वो आपको धोखा दे सकता है। जो लोग दो साल से ज्यादा नौकरी कर रहे हैं उनकी सेहत खराब हो सकती है। कारोबारी वर्ग फिजूलखर्ची न करें। अन्यथा आगे चलकर पैसों के लिए तरसना पड़ सकता है।

कुंभ राशि

रंगों का त्योहार होली कुंभ राशि के जातकों के लिए अच्छा नहीं रहेगा। आने वाले दिनों में आपका एक्सीडेंट हो सकता है। इसलिए वाहन धीरे चलाएं। इसके अलावा रोड क्रॉस करते समय भी सावधान रहें। पैतृक संपत्ति को लेकर घरवालों के बीच अनबन होगी। सिंगल लोग प्यार के मामले में इस समय किसी पर भरोसा न करें। अन्यथा भविष्य में आपको धोखा मिलेगा। आर्थिक स्थिति आने वाले दिनों में कारोबारियों की अच्छी नहीं रहेगी।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ