---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Zodiac Signs: पितृपक्ष के चंद्र ग्रहण से बढ़ेगी 3 राशियों की टेंशन, व्यापार-नौकरी पर होंगे ये असर!

Zodiac Signs: भादो माह की पूर्णिमा के दिन 18 सितंबर 2024 को चंद्र ग्रहण लग रहा है और इस दिन से पूर्वजों और पितरों का पहला तर्पण भी है। पितृपक्ष में लगने वाले इस चंद्र ग्रहण से सभी राशियां प्रभावित होंगी लेकिन 3 राशियों के जातकों के लिए यह प्रतिकूल सिद्ध हो सकता है। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं?

---विज्ञापन---

Zodiac Signs: भादो माह की पूर्णिमा के दिन 18 सितंबर 2024 को चंद्र ग्रहण लग रहा है और इस दिन से पूर्वजों और पितरों का पहला तर्पण भी है। भादो पूर्णिमा को लगने वाला चंद्र ग्रहण कई राशियों पर अपना नकारात्मक प्रभाव डालेगा, जो 3 राशियों के लिए काफी अशुभ साबित होने के योग दर्शा रहा है। इन राशियों के जातकों को काफी सावधान रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं?

पितृपक्ष के चंद्र ग्रहण का राशियों पर असर

मेष राशि

पितृपक्ष का चंद्र ग्रहण मेष राशि एक जातकों के स्वभाव और मानसिक स्थिति पर सबसे अधिक असर डाल सकता है। आप चिंतित और बेचैन रह सकते हैं। क्रोध और आवेग पर नियंत्रण रखना मुश्किल हो सकता है। अचानक खर्च बढ़ने से तनाव हो सकता है। आमदनी घटने से आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों का ऑफिस में तनाव बढ़ सकता है। कलीग के साथ मतभेद हो सकते हैं। व्यापार में नुकसान होने की संभावना है। व्यापार के विस्तार में बाधा आ सकती है। लव लाइफ में पार्टनर के साथ संबंधों में खटास आ सकती है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Numerology: मां लक्ष्मी इन 4 मूलांकों की तारीखों में जन्मे लोगों पर रहती हैं मेहरबान, इनमें कहीं आप भी तो नहीं!

कर्क राशि

चंद्र ग्रहण के असर से कर्क राशि के जातक तनावग्रस्त रह सके हैं। आप पर घटनाओं का नेगेटिव असर अधिक होने की आशंका है। आप उदास और निराश रह सकते हैं। आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। आमदनी के स्रोत कमजोर या बंद होने से आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी में वर्क लोड बढ़ सकता है। बॉस से नाराजगी हो सकती है। व्यापार में रुकावटें आ सकती हैं। अभी किसी भी प्रकार के नए निवेश से बचें, धन हानि के प्रबल योग हैं। परिवार के सदस्यों के साथ संबंधों में तनाव हो सकता है। हेल्थ इश्यूज बढ़ने की आशंका है। गले और छाती से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं।

---विज्ञापन---

धनु राशि

पितृपक्ष के चंद्र ग्रहण के असर से धनु राशि के जातक मानसिक रूप से चिंतित और बेचैन रह सकते हैं। मानसिक द्वंद्व और कंफ्यूजन बढ़ने से निर्णय लेने में कठिनाई होगी। आपके बहुत प्रयास के बाद भी आमदनी के नए स्रोत मिलने में देरी होगी। नौकरी में कार्यस्थल पर तनाव बढ़ सकता है, आपके बारें अफवाहें फैल सकती हैं। व्यापार में पार्टनरशिप में समस्याएं आ सकती हैं। घाटा हो सकता है। मैरिड लाइफ में लाइफ पार्टनर के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आपको भी हेल्थ प्रॉब्लम हो सकती है। त्वचा संबंधी समस्याएं और एलर्जी हो सकती है।

ये भी पढ़ें: Numerology: इन 3 तारीखों में जन्मी लड़कियां होती हैं पढ़ाई में ब्रिलिएंट, खूब कमाती हैं धन

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Sep 13, 2024 02:44 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। साल 2015 से वे धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं और इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola