---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

कुछ घंटों बाद इन 5 राशियों की लाइफ में लगने लगेगा समस्याओं का अंबार, अस्त होने वाले हैं ‘राजकुमार’

Budh Ast 2025: कुछ घंटे बाद ही कुछ राशि वालों की किस्मात का सितारा सोने वाला है। ऐसा इस कारण होगा क्योंकि ग्रहों के राजकुमार बुध कर्क राशि में रहते हुए अस्त हो जाएंगे। आइए जानते हैं कि किन राशि वालों को बुध के अस्त होने से भारी नुकसान का सामना करना होगा?

---खबर नीचे जारी है---

Budh Ast 2025: 18 जुलाई 2025 की शाम 8 बजकर 14 मिनट पर बुध ग्रह कर्क राशि में अस्त हो जाएंगे। वैदिक ज्योतिष में बुध को ग्रहों का राजकुमार माना जाता है। जो बुद्धि, संचार, व्यापार और तर्क के कारक हैं। जब बुध अस्त होते हैं तो उनकी ऊर्जा कमजोर पड़ जाती है। इससे संचार, निर्णय लेने की क्षमता और व्यापारिक गतिविधियों में बाधाएं आ सकती हैं। कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा हैं। बुध का इस राशि में अस्त होना कुछ राशियों के लिए विशेष रूप से चुनौतीपूर्ण हो सकता है।

बुध 18 जुलाई को सूर्य के काफी करीब आ जाएंगे। इस कारण वे अस्त होंगे। यह स्थिति करीब 25 दिन 11 अगस्त 2025 तक प्रभावी रहेगी। इसके बाद बुध उदय हो जाएंगे। इस दौरान बुध के कमजोर होने से गलतफहमियां, निर्णय में गलतियां और संचार में बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं। कर्क राशि की भावनात्मक प्रकृति के कारण, यह गोचर भावनात्मक असंतुलन और पारिवारिक तनाव को भी बढ़ा सकता है। आइए जानते हैं कि यह गोचर किन राशि वालों के लिए अच्छा नहीं रहेगा?

---खबर नीचे जारी है---

मिथुन राशि

मिथुन राशि के स्वामी बुध हैं और इनका कर्क राशि में अस्त होना काफी नुकसानदायक हो सकता है। यह आपके दूसरे भाव को प्रभावित करेगा। इससे आपको फाइनेंशियल प्रॉब्लम्स का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही कम्युनिकेशन में भी समस्याएं देखने को मिल सकती हैं। वाणी में अस्पष्टता या गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं। इससे परिवार या सहकर्मियों के साथ तनाव बढ़ सकता है। वित्तीय निवेश या बड़े खर्चों में सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी, क्योंकि गलत निर्णय नुकसान का कारण बन सकते हैं। मिथुन राशि वालों को इस समय धैर्य रखना चाहिए और महत्वपूर्ण दस्तावेजों की दोबारा जांच करनी चाहिए। इस पूरे समय में आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और वित्तीय लेनदेन में पारदर्शिता बनाए रखें।

कन्या राशि

कन्या राशि के स्वामी भी बुध हैं। बुध का अस्त होना आपके 11वें भाव को प्रभावित करेगा। इस गोचर के चलते आपको सोशल और बिजनेस नेटवर्क में गलतफहमी हो सकती है। आपको इनकम में रुकावट या समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। दोस्तों या कलीग्स के साथ बातचीत में सावधान बरतें। छोटी-छोटी बातें विवाद में बदल सकती हैं। बड़े ग्रुप डिस्कसन या प्रजेंटेशन देने से बचें। इस दौरान विचारों को स्पष्ट रूप से व्यक्त करना कठिन हो सकता है। राइटिंग में कम्युनिकेशन को प्राथमिकता दें और सामाजिक गतिविधियों में धैर्य रखें।

---खबर नीचे जारी है---

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए बुध का अस्त होना शिक्षा, यात्रा, या धार्मिक गतिविधियों में बाधाएं ला सकता है। विदेश यात्रा या उच्च शिक्षा से संबंधित योजनाओं में देरी हो सकती है। कम्युनिकेशन में गलतफहमियां या सूचनाएं निर्णय लेने में भ्रम पैदा कर सकती हैं। धार्मिक या आध्यात्मिक गतिविधियों में भी अपेक्षित परिणाम नहीं मिल सकते। वृश्चिक राशि वालों को इस दौरान धैर्य और सावधानी के साथ आगे बढ़ना चाहिए। ट्रैवल प्लानिंग्स को अच्छी तरह जांच लें और महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले किसी विशेषज्ञ से सलाह लें।

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए बुध का कर्क राशि में अस्त होना 8वें भाव को प्रभावित करेगा। इस गोचर के कारण धनु राशि वालों को फाइनेंशियल पार्टनरशिप्स जैसे कंबाइन इंवेस्टमेंट या फैमिली प्रॉपर्टी आदि मामलों में समस्याएं हो सकती हैं। गलत कम्युनिकेशन के कारण पार्टनर या सहकर्मियों के साथ तनाव बढ़ सकता है। इस समय रहस्यमयी या गूढ़ विषयों पर शोध करने में भी भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आपको स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतनी होगी, क्योंकि इस दौरान पेट या तंत्रिका तंत्र से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। फाइनेंशियल एग्रीमेंट्स को लिखित रूप में रखें और स्वास्थ्य जांच नियमित रूप से करवाएं।

---खबर नीचे जारी है---

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए बुध का अस्त पंचम भाव को प्रभावित करेगा। इस परिवर्तन से मीन राशि वालों को रचनात्मक कार्यों में बाधाएं, प्रेम संबंधों में गलतफहमियां या संतान से संबंधित चिंताएं हो सकती हैं। शिक्षा या रचनात्मक परियोजनाओं में ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई हो सकती है। प्रेम संबंधों में भावनात्मक असमंजस या संचार की कमी से तनाव बढ़ सकता है। इस समय बड़े निवेश या जोखिम भरे निर्णयों से बचना चाहिए। रचनात्मक कार्यों में धैर्य रखें और प्रियजनों के साथ खुलकर बातचीत करें।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें- छप्परफाड़ कमाई को तैयार हो जाएं ये 5 राशियां, मायावी केतु करेगा नक्षत्र गोचर

First published on: Jul 17, 2025 08:09 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola