अगस्त में मेष समेत 5 राशियों के जातकों पर भारी संकट; शनि, राहु, सूर्य बना रहे हैं अशुभ योग

Zodiac Sign Horoscope: अगस्त का महीना ग्रहों की हलचल का खास महीना है। इस महीने शनि, राहु और सूर्य मिलकर अशुभ योग का निर्माण कर रहे हैं। इसका असर यूं तो सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 5 राशियों के लिए यह भारी संकट का समय हो सकता है। आइए जानते हैं, ये राशियां 5 कौन-सी हैं?

New Project (16)

Zodiac Sign Horoscope: ग्रहों की गतिवधियों और हलचलों के लिहाज से 2024 का महीना बेहद विशेष है। इस महीने मंगल, बुध, शुक्र और सूर्य राशि परिवर्तन कर रहे हैं। वहीं इन ग्रहों समेत सभी नक्षत्र परिवर्तन कर अपनी चाल बदलेंगे। अगस्त में ही सूर्य, राहु और शनि की स्थिति में परिवर्तन से दो अशुभ योग भी बनेगा। सूर्य और शनि जहां समसप्तक योग का निर्माण कर हैं, वहीं सूर्य और राहु पडाष्टक योग बना रहे हैं। इसका असर यूं तो सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 3 राशियों के लिए यह भारी संकट का समय हो सकता है। आइए जानते हैं, ये राशियां 5 कौन-सी हैं?

विज्ञापन

शनि-राहु-सूर्य के अशुभ योग का राशियों पर असर

मेष राशि

यह समय स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं है। शारीरिक और मानसिक दोनों प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं परेशान करेंगी। व्यापार में धन हानि की आशंका है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर तनाव होने के योग हैं। विरोधी हावी हो सकते हैं। धन की आमद घटने से पारिवारिक कलह का माहौल हो सकता है।

विज्ञापन

कर्क राशि

आपके लिए यह समय पारिवारिक संबंध के लिए बुरा साबित हो सकता है। बड़े भाई या बहन से भूमि संबंधी विवाद को लेकर झगड़ा होने की संभावना है। इनकम के स्रोत पर असर पड़ेगा। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। लाइफ पार्टनर से झगड़ा हो सकता है।

सिहं राशि

आपको यात्रा में परेशानी हो सकती है। आपका सामान या मोबाइल फोन चोरी हो सकता है। स्टूडेंट्स जातकों के लिए संचार संबंधी समस्याएं करियर में बाधा बनेगी। नौकरीपेशा लोग मानसिक तनाव में रहेंगे। अधिकारी लोग खफा हो सकते हैं। स्वाभिमान में चोट लगेगी। घर में अशांति का माहौल बना सकता है।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

धन का अपव्यय बढ़ सकता है। कार्यस्थल पर मान-सम्मान में कमी आने की आशंका है। कलीग (सहकर्मी) से झगड़ा हो सकता है। प्रेम संबंधों में खटास आने की प्रबल संभावना है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं अत्यधिक खर्च होने का कारण बनेंगी। संतान की शिक्षा में बाधाएं आने से माता-पिता परेशान रहेंगे।

मीन राशि

स्टूडेंट जातक किसी प्रतियोगिता में असफल हो सकते हैं। मित्रों से धोखा मिल सकता है। मन निराश रहेगा। वैवाहिक जीवन में समस्याएं आने की आशंका है। लाइफ पार्टनर से मतभेद बढेगा। राजनीति से जुड़े जातकों की सामाजिक प्रतिष्ठा में कमी आ सकती है। अचानक धन का खर्च बढ़ सकता है। व्यापार में भारी धन हानि के योग हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ