Friend or Enemy Zodiac Sign: ज्योतिष शास्त्र में प्रत्येक राशि के बारे में विस्तार से बताया गया है। हर राशि के जातकों की अपनी अलग-अलग विशेषताएं होती हैं। इसके अलावा ज्योतिष शास्त्र में राशियों के गुण-अवगुण के बारे में भी वर्णन किया गया है। दरअसल इन सब बातों का निर्धारण संबंधित ग्रह से किया जाता है। ज्योतिष शास्त्र में इस बात का भी उल्लेख मिलता है कि किस राशि के लिए कौन सी राशियां मित्र या शत्रु हैं। आइए जानते हैं कि किस राशि के लोग आपके अच्छे मित्र हो सकते हैं या किस राशि के जातक आपके शत्रु हो सकते हैं।
मेष राशि
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, मेष राशि के लिए धनु, तुला कर्क और सिंह मित्र राशियां हैं। जबकि इस राशि के लिए कन्या और मिथुन शत्रु राशियां हैं।
वृषभ राशि
ज्योतिषीय गणना के अनुसार, वृषभ राशि वालों की मकर, कुंभ और कन्या राशि वालों से मित्रता रहती है। वहीं वृश्चिक और धनु इनकी शत्रु राशियां मानी गई हैं।
मिथुन राशि
ज्योतिष शास्त्र की माने तो मिथुन राशि के लिए तुला, कुंभ और कन्या मित्र राशियां हैं। जबकि कर्क, मेष और वृश्चिक इनकी शत्रु राशियां हैं।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए मीन, कुंभ, तुला और वृश्चिक मित्र राशियां हैं। वहीं मिथुन, सिंह और कन्या इनकी शत्रु राशियां मानी गई हैं।
सिंह राशि
सिंह राशि के लिए धनु, मेष और वृश्चिक मित्र राशियां हैं। जबकि इस राशि के लिए मकर और तुला शत्रु राशियां हैं।
कन्या राशि
कन्या राशि के लिए कुंभ, मगर और वृषभ मित्र राशियां हैं। वहीं मेष, कर्क और धनु से इनकी शत्रुता देखी गई है।
यह भी पढ़ें: उत्पन्ना एकादशी पर कर लें ये 5 टोटके, मां लक्ष्मी भर देंगी भंडार
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए कुंभ, कर्क और मिथुन अच्छी मित्र राशि साबित होती हैं। जबकि मीन और धनु राशि वालों से इनकी बनती नहीं है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लिए मीन, सिंह और कर्क अच्छी राशियां हैं, यानी वृश्चिक वालों का इनके साथ मित्रता का व्यवहार रहता है। जबकि कन्या, मिथुन और मकर वालों के साथ इसकी नहीं पटती है।
धनु राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, धनु राशि वालों के लिए मीन, मेष और सिंह के लोग अच्छे मित्र साबित होते हैं। जबकि तुला और वृषभ इनकी शत्रु राशियां मानी गई हैं।
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए कुंभ, वृषभ और कन्या मित्र राशियां हैं। वहीं मकर राशि वालों के लिए वृश्चिक और सिंह शत्रु राशियां साबित होती हैं।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए वृषभ, कुंभ और मिथुन मित्र राशियां हैं। जबकि मीन, धनु और सिंह इनकी शत्रु राशियां हैं।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए धनु, वृश्चिक और कर्क राशि के लोग अच्छे मित्र साबित होते हैं। जबकि तुला, वृषभ और कुंभ राशि के जातक इनके लिए शत्रु साबित होते हैं।
यह भी पढ़ें: पितरों की कृपा पाने के लिए बेहद खास है यह तिथि, 4 उपायों से घर में आएगी सुख-समृद्धि
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
2 hrs agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
19 hrs agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
3 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
3 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
5 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines